शुक्रवार को भी कई नेता-अफसर इलेक्ट्रिक गाड़ियों से निकले सांसद रवि किशन ने भी शुक्रवार सुबह कार पुलिंग की थी। वह कुशीनगर सांसद विजय दुबे के साथ इलेक्ट्रिक कार से कार पुलिंग करके 25 किमी. दूर खजनी गए थे। उन्होंने कहा था- जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं। वह भी साथ दें। क्योंकि पीएम ने देश के लिए कहा है। लखनऊ में मंत्री दानिश आजाद ने अपनी फ्लीट छोड़ दी थी। वह बुलेट से सचिवालय पहुंचे थे। फिरोजाबाद डीएम अपने स्टाफ के साथ एक किमी. पैदल चलकर ऑफिस पहुंचे थे। मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे थे। मुरादाबाद कमिश्नर ऑन्जनेय कुमार सिंह ने भी साइकिल चलाई थी। राज्यमंत्री यशवंत सैनी सहारनपुर से रोडवेज बस में सवार होकर 90Km दूर शामली पहुंचे थे। यहां एक दुकान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। बस स्टैंड से कार्यक्रम स्थल तक भी वह पैदल गए थे। राज्यमंत्री सतीश शर्मा बाराबंकी में ईवी-ऑटो से निरीक्षण पर निकले थे। पेट्रोल-डीजल से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
बृजभूषण के सांसद बेटे ने 3 मिनी बस खरीदी:गनर-स्टाफ को बैठाकर खुद चला रहे; नाम रखा- हनुमान रथ; पिता-भाई भी छोड़ेंगे लग्जरी काफिला
गोंडा के कैसरगंज से भाजपा सांसद करणभूषण सिंह ने अपने गाड़ियों के लंबे काफिले को खत्म कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को तीन नई मिनी बस खरीदीं और दो मिनी बसें ऑर्डर किया है। अब वह इसी से अपने सभी कार्यक्रमों में जाएंगे। खास बात यह है कि सांसद खुद मिनी बस चलाते हुए कार्यक्रम स्थलों तक जा रहे हैं। उनके साथ कार्यकर्ता व सुरक्षाकर्मी भी उसी बस में सफर कर रहे हैं। करण भूषण ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद यह कदम उठाया है। पहले उनके काफिले में पांच गाड़ियां एक लैंड क्रूजर, तीन फार्च्युनर और एक एंडेवर से चलती थी। सांसद और उनके पिता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मिनी बस का नाम ‘हनुमान रथ’ रखा है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पास भी पहले इसी तरह की एक मिनी बस थी, जिसे ‘हनुमान रथ’ नाम दिया गया था। यह मिनी बस फोर्स अरबेनिया मॉडल की है। इसे विशेष रूप से मॉडिफाई कराया गया है और अंदर बैठने के लिए 10 सीटें लगवाई गई हैं। हाल ही में विश्नोहरपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सांसद खुद बस चलाते हुए नजर आए। इधर, पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर यूपी में नजर आ रहा है। दरअसल, योगी सरकार ने दो दिन पहले प्रदेश में ऊर्जा बचाने के लिए 7 बड़े फैसले लिए। इनमें मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का काफिला 50% घटेगा। हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना होगा। सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप वर्चुअल होंगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार से ही नए रेट लागू हो गए। लखनऊ में पेट्रोल अब 97.53 रुपए और डीजल 90.81 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। तीन तस्वीरें देखिए….