यूपी की बड़ी खबरें:अब 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस; श्रम विभाग का बड़ा फैसला

देश-दुनिया में ऊर्जा संकट के बीच यूपी के श्रम विभाग ने बड़ा फैसला किया है। विभाग ने एडवाइजरी जारी कर हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने की बात कही है। प्रमुख सचिव श्रम एस सुंदरम ने दैनिक भास्कर को बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। ऊर्जा खपत को कम करने और उद्योगों को तत्काल राहत देने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। साथ ही ऑफिसों और फैक्ट्रियों को अलग-अलग शिफ्ट में संचालित किया जाएगा। कानपुर में छात्र के माथे से टीका मिटवाने पर हंगामा, मैनेजमेंट ने महिला टीचर को निकाला कानपुर के किदवई नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल में छठी के छात्र के माथे से टीका मिटवाने और थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। छात्र के परिजनों की शिकायत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल का घेराव कर दिया। मामला बढ़ने पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र के पिता दिलीप मिश्रा का आरोप है कि उनका बेटा दक्षेश रोज पूजा-पाठ के बाद माथे पर टीका लगाकर स्कूल जाता था, जिसका शिक्षिका हिबा फातिमा विरोध करती थीं। गुरुवार को कथित तौर पर शिक्षिका ने छात्र का टीका साफ कराया और उसे कई थप्पड़ भी मारे। छात्र ने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और नौबस्ता थाने में शिकायत की गई। पहले कोई कार्रवाई न होने से नाराज ABVP कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्कूल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस की मौजूदगी में स्कूल मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत चली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका हिबा फातिमा को नौकरी से निकाल दिया। ADCP वेस्ट योगेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बन जाने के बाद मामला शांत हो गया है और फिलहाल किसी तरह का विवाद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, थाने पहुंचकर बोला- मैंने हत्या की गिरफ्तार कर लो गाजियाबाद में 80 साल के बुजुर्ग ने 72 साल की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। उसके सिर- गर्दन और कंधे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। जब पत्नी की मौत हो गई तो थाने पहुंचा। पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है। घर में लाश पड़ी है, मुझे गिरफ्तार कर लो। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे पकड़कर घटना स्थल पर पहुंची। कमरे में चारपाई पर उसकी पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पुलिस उसकी पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला है कि पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा होता था। उसके बाद उसने ये कदम उठाया। घटना शनिवार सुबह गाजियाबाद मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मुरादनगर थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में अधिवक्ता के घर के बाहर हंगामा, नशे में युवकों ने महिलाओं से की अभद्रता, विरोध पर दी धमकी प्रयागराज में एक अधिवक्ता के घर पर बाहर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि 15 से 15 युवक शराब के नशे में आए। उन्होंने अधिवक्ता के परिवार की महिलाओं से अभद्रता की। विरोध करने पर तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची दो आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद और अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। घटना शुक्रवार रात कैंट के ऊंचवागढ़ी इलाके की है। ऊंचवागढ़ी राजापुर के रहने वाले अधिवक्ता संदीप मौर्य ने बताया- वह जिला न्यायालय प्रयागराज में नियमित प्रैक्टिस करते हैं। 14 मई की रात करीब 12 बजे कई युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उनकी मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर दो युवकों ने तमंचा लहराते हुए घर का गेट तोड़ने का प्रयास किया। परिवार के लोगों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी पत्थरबाजी करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर एटा में बदमाश के पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान साथी को भी दबोचा, लूट के मामले में चल रहा था फरार एटा के जैथरा और जसरथपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार, नकदी और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी क्षेत्र में महिलाओं से लूट और छीना-झपटी की वारदातों में वांछित बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर बुलंदशहर में फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, 8 मुकदमे थे दर्ज बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और शातिर बदमाश शौकेन्द्र के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। मामला माधौगढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई हवाई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें पुलिस पहले से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुरावली गांव के पास हथियार छिपाने की जानकारी दी थी। बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। आरोपी पर विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर मेरठ में नाले में गिरी कार, दो लोग घायल, पुलिस ने क्रेन बुलवाकर बाहर निकलवाया
मेरठ में एक कार अंधेरे के कारण निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली। उसके बाद क्रेन को बुलवाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया। तब जाकर उनकी जान बच पाई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हादसा लालकुर्ती थाना क्षेत्रांतर्गत बाउंड्री रोड पर शुक्रवार रात का है। यहां पढ़ें पूरी खबर परिवहन मंत्री बोले- बसों की संख्या बढ़ाएंगे, ई-वाहनों को टैक्स में छूट मिलेगी यूपी के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने प्रदेश में ईंधन की बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 11 मई 2026 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिले निर्देशों के बाद परिवहन विभाग को कई अहम कदम उठाने के लिए कहा गया है। परिवहन मंत्री ने कहा- वर्तमान वैश्विक और राष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए डीजल-पेट्रोल की खपत कम करना और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाना जरूरी है। इसके तहत अगले 12 महीनों के लिए ई-वाहनों और सार्वजनिक वाहनों को प्रोत्साहन देने हेतु रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पीक आवर्स में रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएं, ताकि लोग निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। जिन कार्यालयों में 500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां परिवहन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के समन्वय से विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी। PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का प्रदेशभर में प्रदर्शन, महिला कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध भाजपा ने सपा के सांसद द्वारा पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। पार्टी की महिला पदाधिकारियों, महिला जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ नाराजगी जताई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा के नेताओं की भाषा और राजनीतिक संस्कृति के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। सहारनपुर में पेड़ से टकराई कार, सामाजिक न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 3 की मौत सहारनपुर में सड़क हादसे में सामाजिक न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन देकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के बाग में जा घुसी। कार करीब 12 फीट ऊपर उछलकर आम के पेड़ से टकरा गई, जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पढ़ें पूरी खबर…