अमेरिकी फिटनेस आइकॉन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल दो दिनों के लिए गोंडा पहुंचे। यहां भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह और उनके सांसद बेटे करण भूषण सिंह से मुलाकात की। एश्टन हॉल, 15 एकड़ में बनी बृजभूषण की कोठी और उनका हेलिकॉप्टर देख भौचक्का रह गए। करण भूषण रविवार सुबह करीब 8 बजे एश्टन हॉल को नंदिनी नगर शूटिंग रेंज लेकर गए। जहां एश्टन हॉल ने निशाना लगाने की इच्छा जताई। करण भूषण ने उन्हें राइफल थमाते हुए निशानेबाजी के टिप्स दिए। एश्टन हॉल ने 2 फायर किए। करण भूषण को बताया बॉस
एश्टन की नजर करण भूषण के चप्पलों पर पड़ी, जिस पर B लिखा था। हल्के-फुल्के अंदाज में एश्टन ने B का मतलब ‘बॉस’ बताया। इस पर लोग हंसने लगे। एश्टन हॉल ने जिम में बृजभूषण की हनुमान गदा उठाकर एक्सरसाइज की। शुरुआती 2 प्रयासों में एश्टन हनुमान गदा उठा नहीं पाए। तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। एश्टन ने बच्चों के साथ क्रिकट भी खेला। ‘खेलो इंडिया’ और ‘भारत माता की जय’ नारे लगाए। ढाई करोड़ कीमत वाले घोड़ो पर बैठकर घुड़सवारी की। एश्टन के इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलअर्स हैं। तस्वीरें देखिए… इंडिया विजिट पर आए एश्टन हॉल
अमेरिकी इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल इन दिनों भारत दौरे पर हैं। वह भारत के विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। वह इन अनुभवों को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। रविवार सुबह एश्टन हॉल नंदिनी नगर शूटिंग रेंज पहुंचे। यहां पर सांसद करण भूषण सिंह ने उनका स्वागत किया। शूटिंग रेंज पर ले जाकर निशानेबाजी सिखाई। इसके बाद सांसद करण भूषण उन्हे अपने घर ले गए। यहां उन्हें हेलीकॉप्टर, घर और अस्तबल दिखाया। एश्टन हॉल ने घुड़सवारी का भी आनंद लिया। गदा देखकर एश्टन हॉल एक्साइटेड हुए
करण ने पिता बृजभूषण शरण सिंह का जिम दिखाया। यहां रखी हनुमान गदा देखकर एश्टन हॉल काफी खुश हुए। गदा उठाकर एक्सरसाइज करने लगे। इस पूरी मुलाकात के लिए एश्टन हॉल और योगेंद्र कुशवाहा ने करण भूषण सिंह की जमकर तारीफ की। दोनों ने गोंडा आकर और निशानेबाजी का अनुभव प्राप्त कर अपनी खुशी जाहिर की है। फिटनेस के मामले में एश्टन हॉल का कोई तोड़ नहीं
सांसद करण भूषण सिंह ने कहा, फिटनेस के मामले में एश्टन हॉल का कोई तोड़ नहीं है। लोग कुछ ना कुछ इनसे सीखते रहते हैं। गोंडा आने पर मैंने इनका स्वागत किया। निशानेबाजी सिखाई है। घुड़सवारी करवाई। अपना घर भी दिखाया। इसके बाद एश्टन हॉल अपनी टीम के साथ रवाना हो गए। ट्रेनिंग ले रहे पहलवानों से मुलाकात की
बृजभूषण शरण सिंह एश्टन हॉल को भारतीय कुश्ती संघ के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र ले गए थे। वहां उन्होंने ट्रेनिंग ले रहे पहलवानों से मुलाकात की। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। एश्टन हॉल ने बच्चों को फिटनेस को लेकर टिप्स दिए। मन लगाकर ट्रेनिंग करने के लिए मोटिवेट किया
बृजभूषण शरण सिंह और एश्टन हॉल ने कई पहलवानों को कुश्ती किट दी। उन्हें मन लगाकर ट्रेनिंग करने के लिए मोटिवेट किया। बाद में एश्टन हॉल ने नंदिनी नगर महाविद्यालय के मैदान में बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अमेरिका से आए अतिथि का स्वागत किया गया है। उन्होंने कुश्ती सीख रहे बच्चों से मुलाकात की, किट वितरित की और बाद में उनके घर, हेलीकॉप्टर व घोड़ों को देखने के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा, स्थानीय बच्चों और लोगों ने भी एश्टन हॉल का गर्मजोशी से स्वागत किया। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… शादी से मना करने पर लड़की के दोनों स्तन काटे:हरदोई में सिरफिरे की हैवानियत, पीड़ित बोली- पेड़ से बांधकर पीटा
हरदोई में एकतरफा प्यार में 24 साल के सिरफिरे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने शादी से इनकार करने पर 17 साल की लड़की के दोनों स्तन काट दिए। इससे पहले, आरोपी लड़की को जबरन उठा ले गया। सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। पेड़ से बांधकर उसे लात-घूसों से पीटा। फिर अधमरा छोड़कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़िए…