प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित चार मंजिला बिट्ठल होटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते होटल की ऊपरी मंजिलों से धुएं का घना गुबार छा गया। आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन्स थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी फायर टेंडर की मदद से आग बुझाने में जुटे हैं। लोगों के मुताबिक होटल के पास लगे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के बाद आग लगी। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि होटल के अंदर करीब 12 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला भी गया है। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) चंद्र मोहन शर्मा भी मौजूद हैं। आग से होटल की लॉबी में खड़ी दो बाइकें भी जलकर राख हो गई हैं। आग की 3 तस्वीरें देखिए…
खबर को अपडेट किया जा रहा है….
आग से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
खबर को अपडेट किया जा रहा है….
आग से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…