राहुल गांधी ने बड़े मंगल पर हनुमानजी के दर्शन किए:रायबरेली जाते वक्त काफिला रुकवाकर मंदिर गए, अखिलेश के साथ होर्डिंग लगी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल आज से दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। मंगलवार दोपहर 12.15 बजे राहुल रायबरेली पहुंचे। चुरुवा मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए। पुजारी से प्रसाद लेकर राहुल अपने काफिले के साथ बछरावां पहुंचे। थोड़ी देर में मैरिज हॉल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राहुल खीरों में एक जनसभा भी करेंगे। लालगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले, राहुल सुबह 11.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया। बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी एयरपोर्ट पहुंचे। ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। राहुल एयरपोर्ट से निकलकर सीधे अपनी कार में बैठे और रायबरेली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राहुल के हाथ में चॉकलेट नजर आई। राहुल रायबरेली में 2 दिन रहेंगे। कल यानी 20 मई को जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मिलेंगे। स्वतंत्रता सेनानी वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर अमेठी रवाना हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा होगा। इससे पहले, राहुल 19 जनवरी 2026 को रायबरेली दौरे पर आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल के दौरे का फोकस संगठन की समीक्षा के साथ-साथ 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों पर होगा। राहुल बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं। 2 तस्वीरें- राहुल गांधी के रायबरेली-अमेठी दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…