गाजियाबाद के विवेकानंद क्षेत्र में बुधवार को प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। कविनगर इलाके के पास लगी आग से उठता धुआं करीब 3 किमी दूर तक दिखाई दिया। फ्लाईओवर से गुजर रहे लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन कोतवाली समेत अन्य स्टेशनों से दमकल की 12 गाड़ियों को लगाया गया है। फायर कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….