यूपी में गुरुवार को 7,994 पदों पर लेखपाल की पहले दिन की मुख्य परीक्षा हो रही है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इससे पहले कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई। गोरखपुर में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाए गए। चूड़ी और मंगलसूत्र भी उतरवाए गए। महिला अभ्यर्थी विजयलक्ष्मी तिवारी ने बताया- पैरों की बिछिया छोड़कर सब कुछ उतरवा लिया गया। हाथों में सिर्फ एक-एक चूड़ी रहने दी गई। सीतापुर में बालों के क्लेचर और कड़े उतरवाए गए। गोंडा में पानी की बोतलों के रैपर हटवाए गए। इसके बाद ही अभ्यर्थी पानी की बोतलें अंदर ले जा सके। उन्नाव में महिला अभ्यर्थियों से क्लेचर उतरवाए गए। हाथरस में कानों से कुंडल और कंगन उतरवाए गए। मेरठ में जूते उतरवाए गए। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 44 जिलों में 861 केंद्रों पर परीक्षा करवा रहा है। आज और कल 3.66 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। देवरिया में PAC, STF और SOG की टीमों को परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। यहां अभ्यर्थियों की बेल्ट भी उतरवाई गई। तस्वीरें देखिए…
8 लाख अभ्यर्थियों ने भरा था लेखपाल का फॉर्म लेखपाल परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
8 लाख अभ्यर्थियों ने भरा था लेखपाल का फॉर्म लेखपाल परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…