‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के खिलाफ ‘हिट जनता पार्टी’ (HJP) ने एंट्री मार ली है। सोशल मीडिया पर GenZ युवा दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। यूपी में भी इस डिजिटल कैंपेन का असर दिखाई देने लगा है। 22 मई को मथुरा में एक युवक कॉकरोच की ड्रेस पहनकर नगर निगम ऑफिस पहुंच गया। उसने गाना बजाकर डांस किया। पूछने पर बताया- वह यमुना में गिर रहे गंदे नालों से नाराज है। इस वीडियो को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस डिजिटल कैंपेन को अपना सपोर्ट दिया। लिखा- अब BJP और CJP आमने-सामने हैं। वहीं, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कॉकरोच जनता पार्टी को सिर्फ एक ड्रामा बताया। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी से बीजेपी को कोई खतरा नहीं है। विपक्ष के पास मुद्दे नहीं हैं। इसलिए ऐसे ट्रेंड्स के सहारे राजनीति कर रहा है।’ पूरी रिपोर्ट पढ़िए… यूपी की सियासत पर कॉकरोच जनता पार्टी कैसे छाई, ये जानिए अब्बास अंसारी बोले- कॉकरोच पार्टी जॉइन करेंगे सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर मीम्स और पोस्ट की जंग छिड़ गई है। दो तरह के लोग इस वक्त कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर एक्टिव हैं। पहला ग्रुप- GenZ युवाओं का एक ग्रुप सरकार की नीतियों का विरोध कर रहा। दूसरा ग्रुप- उस पर देश को बदनाम करने का आरोप लगा रहा है। सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने तो कॉकरोच जनता पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जता दी। वे 21 मई को मऊ पहुंचे थे। जब पत्रकारों ने पूछा कि 2027 का चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे। उन्होंने जवाब दिया- मेरे सभी जानने वाले लोग कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन कर चुके हैं। इसके मुद्दे मुझे पसंद आ रहे हैं। कोई कार्यालय खुला हो तो मुझे भी ले चलो और जॉइन करा दो। OP राजभर बोले- अखिलेश ‘कॉकरोच’ के भरोसे हैं अब्बास अंसारी के बयान पर सुभासपा चीफ और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जवाब दिया। कहा- सोशल मीडिया पर गुस्साए युवाओं का एक ग्रुप है, जो अपनी आवाज उठा रहा। इसमें सभी पार्टियों और विचारधारा के युवा शामिल हैं। युवाओं की उम्र 15-16 साल तक है। इसलिए राजनीतिक और वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी के आने के बाद ये मान लिया कि वे यूपी के चुनाव से बाहर हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर BJP vs CJP लिखने का मतलब है कि वे यूपी चुनाव की लड़ाई में नहीं हैं। BJP विधायक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को UP में बैन कराएंगे बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कॉकरोच जनता पार्टी को विदेशी साजिश बताया। उन्होंने कहा- देश का माहौल खराब किया जा रहा। पाकिस्तान, बांग्लादेश और हिंदुस्तान में जिहादी सोच रखने वाले इसे जॉइन कर रहे हैं। इसलिए इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। हिंदू समाज के कुछ लोग भी इनके बहकावे में आ गए हैं। गुर्जर ने कहा कि विपक्षी पार्टियां देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं। गृह युद्ध जैसे हालात बनाने का प्लान बनाया गया है। जगह-जगह दंगे कराने की योजना है। इसलिए अब ये कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर युवाओं को आगे कर माहौल खराब करना चाहती हैं। वे अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। उनकी साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सीएम योगी को लेटर लिखने की बात कही। गुर्जर ने कहा- यह एक षड्यंत्र है। इस पर रोक लगानी चाहिए। साजिश रचने वालों पर कार्रवाई के लिए वे सीएम योगी को लेटर लिखेंगे। युवाओं से अपील है कि वे कॉकरोच जनता पार्टी को प्रमोट न करें। मुरादाबाद में कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर फ्रॉड मुरादाबाद में ग्रेजुएशन सेकंड ईयर के एक छात्र बिट्टू के साथ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर साइबर ठगी हो गई। सोशल मीडिया पर ट्रेंड देख छात्र ने फेसबुक पर दिख रहे ऑनलाइन फॉर्म को भर दिया। कुछ देर में उसके पास ओटीपी आ गया। उसने वेबपेज पर उसको पोस्ट किया, इसके बाद उसका फोन हैक हो गया। मुरादाबाद के विवेक कुमार के साथ भी 21 मई को ऐसा ही हुआ। लेकिन, उन्होंने समय रहते मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया। विवेक और बिट्टू ने साइबर थाने में शिकायत की। एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार कहते हैं- साइबर अपराधी ट्रेंडिंग मुद्दों का फायदा उठाकर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनजान लिंक, APK फाइल और फर्जी कॉल से सावधान रहने की अपील की। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या NCRP पोर्टल पर शिकायत करने के लिए कहा। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ चुनाव लड़ सकती है या नहीं गौर करने वाली बात यह है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और ‘हिट जनता पार्टी’ दोनों ही रजिस्टर्ड पार्टियां नहीं हैं। ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही सटायर और मीम कल्चर वाली डिजिटल कैंपेन हैं। भारत में पॉलिटिकल पार्टी बनने के लिए केवल वायरल होना काफी नहीं। इसके लिए ये 3 आधार होने जरूरी हैं। 1. पार्टी में कम से कम 100 वोटर मेंबर होने चाहिए। 2. पार्टी बनने के 30 दिन के भीतर चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। 3. पार्टी का संविधान, 10 हजार रुपए की फीस और अखबारों में सार्वजनिक सूचना देना भी जरूरी होता है। इसके बाद ही कोई पॉलिटिकल पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर हो सकती है। फिर राज्य में चुनाव लड़ सकती है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच जनता पार्टी का क्या होने वाला है; बुलबुला फूटेगा, सरकार दबा देगी या राजनीतिक धमाल मचाएगी कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। अकाउंट बनने के बाद करीब 90 घंटे में बीजेपी को पीछे छोड़ा, फिर कांग्रेस को। कुछ घंटे की बात है, दोनों पार्टियों के टोटल फॉलोअर्स से भी ज्यादा इसके हो जाएंगे। अब बड़ा सवाल है कि आगे क्या? पूरी खबर पढें…