यूपी में 10 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मेरठ में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। गुरुवार को भी 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 60 से 80 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 मार्च से लेकर अभी तक मानसून आने से पहले बारिश सामान्य से अधिक हुई है। अनुमान है कि 18 से 20 जून तक यूपी में मानसून पहुंच जाएगा, जबकि 22 जून तक यह प्रदेश की राजधानी में पहुंच जाएगा। बुधवार की बात करें तो कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। 42 डिग्री तापमान के साथ बस्ती सबसे गर्म शहर रहा। काशी में गंगा नदी में रेत के टीले दिखने लगे हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिम भारत में कल (बुधवार) एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 5 जून तक यह पूरे प्रदेश को अपनी जद में ले लेगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गर्मी से राहत बनी रहेगी। लू के आसार नहीं हैं। अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…