यूपी में 10 दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। नोएडा में तूफानी में बारिश शुरू हो गई है। दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया है। गोरखपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोंडा और बाराबंकी समेत 10 शहरों में रुक-रुक बारिश हो रही है। इसी बीच, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मैसेज में कहा गया है कि अगले तीन घंटों में लखनऊ और आसपास के जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है। हवा की स्पीड 70 किमी से अधिक रह सकती है। तेज बारिश भी हो सकती है। इसलिए अलर्ट रहिए। आज (गुरुवार) 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 मार्च से अब तक प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 जून तक यूपी में मानसून गोरखपुर के रास्ते प्रवेश करेगा। इसके बाद 22 जून तक मानसून लखनऊ पहुंच जाएगा। बुधवार की बात करें तो कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। 42 डिग्री तापमान के साथ बस्ती सबसे गर्म शहर रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिम भारत में कल (बुधवार) एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 5 जून तक यह पूरे प्रदेश को अपनी जद में ले लेगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गर्मी से राहत रहेगी। लू के आसार नहीं हैं। अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… जरूरत की खबर- गर्मियों में बढ़ती सन टैनिंग, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें टैनिंग से बचाव के 10 टिप्स, टैनिंग दूर करने के घरेलू उपाय गर्मियों में स्किन टैनिंग एक कॉमन प्रॉब्लम है। ज्यादा सन लाइट एक्सपोजर में UV (अल्ट्रावायलेट) रेज से स्किन टैन हो सकती है। मामूली दिखने वाली टैनिंग कई बार मेलानोमा जैसे स्किन कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- स्किन टैनिंग क्या है, किन लोगों में इसका रिस्क ज्यादा है और इससे बचाव के लिए क्या करें। पढ़ें पूरी खबर… बारिश की 4 तस्वीरें देखिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…