फर्रुखाबाद में पोता अपनी 73 साल की दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा। बुजुर्ग महिला ठेले पर छाता लेकर लेटी हुई थीं। बेटा ठेला खींच रहा था और पोता साथ-साथ चल रहा था। पोते ने बताया- दादी को बैंक ले जा रहे हैं। इनका पैर टूटा है। बैंक मैनेजर ने कहा कि साथ लेकर आओ, अंगूठा लगाने के बाद ही पैसे निकलेंगे। घटना फतेहगढ़ इलाके की है। गुरुवार को पोता अपनी दादी को बैंक लेकर पहुंचा था। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया। पूरा मामला पढ़िए… फतेहगढ़ मोहल्ले के हाथी खान में किशन प्यारी अपने बेटे संजीव पाल के साथ रहती हैं। संजीव पाल ठेले से ढुलाई का काम करते हैं। उनका बेटा मनु पाल सिंगर है। यूट्यूब पर अपने गानों के वीडियो अपलोड करता है। किशन प्यारी के पति बिजली विभाग में तैनात थे। 26 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। तब से किशन प्यारी पेंशन ले रही हैं। एक सप्ताह पहले किशन प्यारी का पैर टूट गया था। वह चल-फिर नहीं सकतीं। शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें किशन प्यारी के बेटा और पोता उन्हें ठेले पर लादकर ले बैंक ले जा रहे थे। किशन प्यारी टूटे हुए पैर के साथ ठेले पर छाता लगाए लेटी थीं। वो दर्द से कराह रही थीं। तेज धूप के चलते उनका गला सूख रहा था। बीच-बीच में उन्हें बोतल से पानी पिलाया जा रहा था। पोते मनु पाल ने बताया कि गुरुवार (4 जून) को वह पंजाब नेशनल बैंक गए थे। उन्होंने अपनी दादी की समस्या बताई। मनु पाल का आरोप है कि बैंककर्मियों ने उनकी बात को गलत तरीके से लिया। उनके साथ बदतमीजी की। एंबुलेंस बुक नहीं हुई तो ठेले पर ले आए मनु ने बताया- इन्हें बैंक ले जा रहे हैं। रविवार (31 मई) को इनका एक्सीडेंट हुआ था। पैर टूटा है इनका। बैंक मैनेजर कह रहे थे कि खुद लेकर आओ। अंगूठा लगाने के बाद ही पैसे निकलेंगे। जिद कर रहे थे कि लेकर आओ, उन्हें देखकर ही पैसे निकाल पाएंगे। हम बैंक जा रहे हैं। एम्बुलेंस भी बुक नहीं हो रही थी। कार में इनका पैर आ नहीं रहा था, तो हमें इस हाल में ले आना पड़ा। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग जो बैंक नहीं आ सकते। उनके घर जाकर बैंक कर्मचारी कार्रवाई पूरी कर सकते हैं। बैंक मैनेजर ने कहा- अगर वो दोबारा मिले तो बात करेंगे कि ऐसा कैसे हुआ पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर प्रवेश कुमार वर्मा ने बताया- उन लोगों को कहा गया था कि अगर खाताधारक को लाने की स्थिति हो तो उन्हें बैंक ले आएं। किसी कर्मचारी के माध्यम से बाहर ही भुगतान की व्यवस्था कर दी जाएगी। खाताधारक का पैर टूटा होने की जानकारी मिलने पर उनसे एक-दो दिन इंतजार करने के लिए कहा गया था। साथ ही आश्वासन दिया गया था कि जरूरत पड़ने पर किसी कर्मचारी को घर भेजकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। इस तरह के तीन से चार मामले हर महीने सामने आते हैं। बैंक ऐसे मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर भुगतान कराता है। उन्होंने कहा कि अगर वो लोग दोबारा मिलेंगे, तो उनसे बातचीत कर जानकारी ली जाएगी कि उस दिन ऐसी स्थिति क्यों बनी थी?
———————- ये खबर भी पढ़ेंः- पत्नी की हत्याकर जान देने वाले ने 2 लव-मैरिज की, फुफेरी बहन के बाद गर्लफ्रेंड से शादी की, नाराज हुई तो पहली पत्नी को मारी गोली रे बेटे ने 5 साल पहले अपनी सगी बुआ की बेटी (फुफेरी बहन) पुख्खन से लव-मैरिज कर ली थी। दोनों को समझाया था, लेकिन वे नहीं माने। तब मंदिर में शादी करा दी थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन बाद बेटे ने दूसरी लड़की से चोरी छिपे लव-मैरिज कर ली। इससे पुख्खन नाराज हो गई और केस कर दिया। चौकी में पंचायत हुई। बेटे ने दूसरी पत्नी से नाता तोड़ दिया। फिर भी पुख्खन साथ रहने को तैयार नहीं थी। गुरुवार दोपहर को बेटा झांसी से निकला। रात को पता चला कि उसने पुख्खन को गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर…