सहारनपुर में बीच सड़क पर एक बेटे ने अपने 72 साल के पिता को बुरी तरह पीट दिया। बेटे ने कुर्सी पर बैठे पिता को पहले थप्पड़ मारे, फिर मुक्का जड़ दिया। इसके बाद गला दबाने की कोशिश की। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने सोशल मीडिया पर सहारनपुर पुलिस को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बेटे की गिरफ्तारी के बाद पिता ने पुलिस से उसको छोड़ने की गुहार लगाई। मामला कुतुबशेर थाना क्षेत्र का सोमवार का है। पिता को पीटने की 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला मानकमऊ में तहसीन अपने बेटे गुलफिशान के साथ रहते हैं। बाप-बेटे के बीच प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसको लेकर गुलफिशान ने पिता तहसीन की पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक गली में पिता तहसीन कुर्सी पर बैठे हैं। उनके पास गुलफिशान आता है। पहले वह कुछ बातचीत करता है। फिर एक थप्पड़ मारता है। इसके बाद फिर कुछ कहता है। फिर पिता की गला दबाने की कोशिश करता है। इसके बाद एक मुक्का मारता है। बुजुर्ग पिता अपने आप को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बेटा मारता रहता है। इसके बाद गुलफिशान वहां से चला जाता है। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे गुलफिशान को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने खुद फोन करके बेटे को छोड़ने की लगाई गुहार इस पूरे मामले में एक दिलचस्प पहलू यह भी सामने आया है। मारपीट का शिकार हुए पिता तहसीन ने खुद पुलिस को फोन किया। उन्होंने पुलिसवालों से अपने बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि उन्होंने सांसद इमरान मसूद से भी संपर्क कर बेटे को छुड़वाने की बात कही। SHO कुतुबशेर संतोष त्यागी ने बताया- पिता-पुत्र के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बेटे गुलफिशान को गिरफ्तार कर लिया है। घरवालों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। ————————- यह खबर भी पढ़ें… कारोबारी का हत्यारोपी भानु सिंह एनकाउंटर में ढेर:अयोध्या में STF ने घेरा तो स्टेन-गन से बरसाईं गोलियां; 2 लाख का इनामी, 41 मुकदमे थे अयोध्या में STF ने 2 लाख रुपए के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू (38) को मार गिराया। रविवार देर रात STF को सूचना मिली थी कि आरोपी साथी के साथ बाइक से भाग रहा है। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने स्टेन-गन से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…