यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच इटावा में मंगलवार की शाम मौसम अचानक बदल गया। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया। जोरदार बारिश हुई। इससे 100 से ज्यादा पेड़ और पोल उखड़ गए। PWD के एक अफसर की कार पर पेड़ गिरा। इससे पूरी गाड़ी चकनाचूर हो गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। अफसर की तैनाती फिरोजाबाद में है। मौसम विभाग (IMD) ने मथुरा में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। लोगों को भेजे मैसेज में कहा कि अगले 3 घंटे ने आंधी, तूफान, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इससे पहले सोमवार देर रात लखनऊ, उन्नाव और आसपास के इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। उन्नाव में कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। पेड़ के नीचे दबने से एक 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। कई गांवों की बिजली गुल हो गई। मंगलवार सुबह से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। तेज धूप और लू जैसे हालात ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने ताजा सैटेलाइट मैप जारी किया है। यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते मानसून की एंट्री 20 जून को हो सकती है। 5 तस्वीरें देखिए… बुधवार को 35 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया था। बुधवार को 35 जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि बुंदेलखंड और मध्य यूपी के 17 जिलों में हीटवेव चलेगी। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्री-मानसून की गतिविधियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा। 11 से 13 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। IMD के मुताबिक, देश में 3 दिन की देरी चल रहे मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अब यूपी में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री कर सकता है। फिर 10 दिन के अंदर यह पूरे यूपी पर छा जाएगा। लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मौसम में जारी उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 9 और 10 जून को अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे गर्मी का असर तेज होगा। 11 जून से पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से प्री-मानसून की बारिश होगी। फिर मौसम कुछ ठंडा होने लगेगा। पारा 40°C के नीचे लुढ़क जाएगा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक पहुंच सकता है? नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-