यूपी सिपाही भर्ती- 6.94 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा:अफवाह और नकल पर 12 मुकदमे; काशी में एग्जाम देने जा रहे अभ्यर्थी की मौत

यूपी में 32,679 पदों पर चल रही सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून तीन दिनों तक दो पालियों में चली। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1,183 केंद्र बनाए गए थे। भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 28,86,798 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। तीन दिनों में कुल 21,92,236 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं करीब 6.94 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थियों और भ्रामक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए। 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ई-केवाईसी, बायोमेट्रिक सत्यापन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए फर्जीवाड़े के मामलों का पता लगाया गया। 4 तस्वीरें देखिए… सिपाही भर्ती के बारे में जानिए सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए.….