सपा प्रमुख अखिलेश यादव की 23 साल की बड़ी बेटी अदिति यादव की निजी जिंदगी से जुड़े तमाम दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री और अयोध्या के सपा नेता तेज नारायण पांडेय (पवन पांडेय) ने इसके पीछे भाजपा को बताया है। पवन पांडेय ने बुधवार को X पर एक लंबी पोस्ट लिखी। वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा, जब अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी को लेकर सवाल उठाए तो भाजपा के नेताओं ने आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत हमलों का रास्ता अपना लिया। उन्होंने कहा, अखिलेश के परिवार को निशाना बनाना घटिया राजनीति है। यह केवल एक राजनीतिक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि प्रदेश की हर बेटी, हर बहन और हर मां के सम्मान पर चोट है। इस मामले में सीतापुर से सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा, चरित्र पर कीचड़ उछालना कायरों की शान है, बेटियों का सम्मान करना भारत की पहचान है। जो मनगढ़ंत कहानियों से बेटी को बदनाम करना चाहते हैं, क्या वह जनता के गुस्से का परिणाम भी जानते हैं? इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दी है। अदिति यादव के खिलाफ पोस्ट करने वालों पर FIR दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब विस्तार से पढ़िए… पवन पांडेय बोले- प्रदेश की हर बेटी- बहन और मां के सम्मान पर चोट
पवन पांडेय ने कहा, राम मंदिर दान राशि से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा के कुछ नेता और समर्थक राजनीतिक विरोधियों के परिवारों को निशाना बना रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग (भाजपा) स्वयं को सनातन संस्कृति का सबसे बड़ा संरक्षक बताते हैं, वही राजनीतिक प्रतिशोध में महिलाओं और बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला काम करते हैं। सनातन परंपरा में नारी को शक्ति, सम्मान और पूजनीय स्वरूप माना गया है, लेकिन भाजपा की राजनीति में जब जवाब देना कठिन हो जाता है तो चरित्रहनन और परिवारों पर कीचड़ उछालना ही सबसे आसान हथियार बन जाता है। जो लोग यह लिख रहे हैं उन्हें भी मां ने जन्म दिया होगा, उनकी भी कोई बहन होगी, पत्नी होगी यदि ऐसा उनके परिवार के साथ हो तो उन्हें कैसे लगेगा। अखिलेश यादव के परिवार पर लगाया गया हर निराधार आरोप केवल एक राजनीतिक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि प्रदेश की हर बेटी, हर बहन और हर मां के सम्मान पर चोट है। यह उस दोहरे चरित्र का प्रमाण है, जहां मंचों से ‘नारी सम्मान’ के नारे लगाए जाते हैं और पर्दे के पीछे महिलाओं की गरिमा को राजनीति का हथियार बनाया जाता है। दूसरे की मां, बहन-बेटी, पत्नी पर लांछन लगाना, गलत शब्दों का प्रयोग करना ये आपको बखूबी आता है, यही चीज जब अपने पर बात आ जाती है, तब आप छाती पीटकर रोने में कोई कमी नहीं छोड़ते। इस मामले में मऊ में घोसी सीट से सपा सांसद राजीव राय ने कहा, राजनीति का सबसे घटिया स्तर और मानसिक विक्षिप्तता की पराकाष्ठा है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर भद्दे और गंदे पोस्ट किए जा रहे हैं और यूपी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। क्योंकि वो किसी भाजपा नेता की बेटी नहीं है? शर्म करो। सपा प्रवक्ता बोलीं- अदिति अपने अच्छे-बुरे की समझ रखती है सपा की प्रवक्ता नाहिद लारी खान ने सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने X पर लिखा, अदिति यादव एक होनहार और हाईली क्वालिफाइड बच्ची है। अच्छे बुरे की बहुत अच्छी समझ है। चूंकि वो देश के तीसरे बड़े यूपी के सबसे बड़े नेता व पीडीए के महान योद्धा अखिलेश यादव की पुत्री है, इसलिए बेहूदा पार्टी के बेहूदा लोग अदिति के बारे में बेहुदी बातें लिख रहे हैं। हो सकता है कि जो लोग घटिया बातें लिख रहे हैं, उनके घर में ऐसी घटनाएं हुई हों जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। शायद इसीलिए खुन्नस में एक बड़े नेता के परिवार के बारे में घटिया बातें लिख रहें हैं। न लिखो ऐसी बातें। सबके घर में बेटियां-बहनें हैं। महिलाओं का मान-सम्मान करना सीखो। ये अदिति का अपमान नहीं, देश की हर एक बेटी-बहन का अपमान है। लोहिनी वाहिनी बोली- कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे
समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने राज साहनी कहा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा भ्रामक और चरित्र हनन करने वाला दुष्प्रचार फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। उन्होंने मामले से संबंधित सारे सबूत और सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट्स पुलिस को सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस नें ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। राज साहनी ने कहा कि हमारी भावनाएं अखिलेश यादव और उनके परिवार से सीधे जुड़ी हैं। एक बेटी के खिलाफ इतने गंभीर और निराधार आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है। अगर सत्ता पक्ष के किसी नेता पर कोई छोटी सी भी टिप्पणी कर देता है, तो उसके ऊपर तत्काल कार्रवाई हो जाती है। मगर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी का सोशल मीडिया पर चरित्र हनन किया जा रहा है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
————————- यह भी पढ़िए:- ‘राम को काल्पनिक’ कहने पर राहुल के खिलाफ दोबारा सुनवाई:वाराणसी कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला रद्द किया भगवान राम को कथित तौर पर काल्पनिक कहने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर फिर से वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी। MP-MLA की सीनियर कोर्ट ने बुधवार को लोअर कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…