मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:NEET परीक्षा में हिजाब-कलावा पर विवाद; वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा; राम मंदिर में रोज का चढ़ावा ₹1 लाख से कम हुआ

नमस्कार, NEET-UG की दोबारा परीक्षा हुई। इस दौरान कई जगहों पर हिजाब और कलावा उतरवाए जाने को लेकर विवाद हुआ। उधर, राम मंदिर में रोज का चढ़ावा ₹12 लाख से कम होकर ₹1 लाख से कम हो गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे वैभव सूर्यवंशी के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की खबर बताएंगे… ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. NEET री-एग्जाम में एक-दो मिनट देर से पहुंचे छात्रों को नो-एंट्री, हिजाब पर विवाद, कलावा-इयररिंग्स उतरवाए देश के 22.79 लाख से ज्यादा छात्रों ने NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी। इसके लिए देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 केंद्र बनाए गए। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच हुई। छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एग्जाम सेंटरों में एंट्री दी गई। एक-दो मिनट देर से पहुंचने पर मुंबई में 2 और बेंगलुरु में 4 स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी गई। नाक पर टेप चिपकाया: राजस्थान के अजमेर में हिजाब पहन कर आई एक छात्रा को एंट्री देने से पहले मना किया गया। काफी बहस के बाद उसे अंदर भेजा गया। उदयपुर में एक कैंडिडेट की नोज पिन नहीं निकली तो नाक पर टेप चिपकाया गया। मध्य प्रदेश के भोपाल में छात्रों के हाथ से कलावा काटकर हटाए गए। यूपी में लड़कियों के कान से इयररिंग्स उतरवाए गए। हैदराबाद में छात्रा ने सुसाइड किया: 19 साल की एक NEET छात्रा ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसके अपार्टमेंट में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस को आशंका है कि उसने री-एग्जाम के दबाव में यह कदम उठाया। मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। पूरी खबर पढ़ें… 2. योगी को आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट मिल सकती है, 7 पेन ड्राइव में सबूत चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT आज सोमवार को CM योगी को शुरुआती रिपोर्ट सौंप सकती है। जांच टीम ने मौके से जुटाए गए सारे सबूत और लोगों से की पूछताछ का ब्योरा 7 पेन ड्राइव में सुरक्षित किया है। 6 दिन की जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई के आसार हैं। जिन लोगों से SIT पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक अयोध्या नहीं छोड़ने की चेतावनी दी गई है। रोज का चढ़ावा ₹1 लाख से कम हुआ: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद का श्रद्धालुओं पर गहरा असर पड़ा है। यही वजह है कि पहले दानपेटियों से रोजाना 8 से 12 लाख रुपए तक चढ़ावा निकलता था। वो अब घटकर 1 लाख रुपए के नीचे आ गया है। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है। श्रद्धालुओं का कहना है- दान चोरी से दुख हुआ है। इसलिए ऑनलाइन दान करना ज्यादा बेहतर होगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. इंग्लैंड दौरे पर गिल होंगे वनडे कप्तान, श्रेयस उपकप्तान; रोहित-विराट शामिल BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं। शतक बनाने वाले यशस्वी टीम से बाहर: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है। यशस्वी को चोटिल विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में चुना गया था। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें… 4. कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, दीपके ने क्रिकेट खेला कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान कई समाजसेवियों ने प्रदर्शनकारियों को खाने का सामान बांटा। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने पानी और केले दान करने वाले लोगों का आधार कार्ड चेक किया। दीपके ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ मिलकर क्रिकेट भी खेला। दीपके ने आगे कहा;- अगर PM मोदी धर्मेंद्र प्रधान जैसे अयोग्य मंत्री को नहीं हटाते हैं, तो इतिहास उन्हें सबसे अयोग्य प्रधानमंत्री मानेगा। पानी और लाइट को लेकर शिकायत: दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के सार्वजनिक शौचालयों में पानी बंद कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि रात में कुछ समय के लिए लाइट बंद कर दी गई थी। दीपके ने NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है। पूरी खबर पढ़ें… 5. वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल में अर्धशतक; 50 ओवर क्रिकेट में फास्टेस्ट फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी है। वैभव ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। 10 चौके और 8 छक्के लगाए। वैभव से पहले 50 ओवर की क्रिकेट में फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। मैच के हाईलाइट्स: इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। कप्तान तिलक वर्मा ने 67, ऋतुराज गायकवाड ने 40 और अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन का योगदान दिया। पूरी खबर पढ़ें… 6. योगी बोले- बेटियों को छेड़ने वाला यमराज के घर जाएगा, सपा मोहर्रम-ईद पर उदंडता कराती थी सीएम योगी ने रविवार को हमीरपुर में कहा- सपा सरकार में हर जिले में एक माफिया होता था। ये माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। व्यापारी और बेटी के लिए संकट खड़ा करते थे। पुलिस पर हमला करते थे। छवि खराब होती थी- बुंदेलखंड की। योगी ने कहा- आज माफिया के लिए कोई जगह नहीं है। माफिया अब जेल में है या मिट्‌टी मिल गए। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर ऐसा दुस्साह कोई करता है तो यमराज के घर जाएगा। सपा ईद और मोहर्रम पर सड़कों पर उदंडता करवाती थी और कृष्ण जन्मोत्सव और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी। योगी ने कहा- 21 जून हो गया, लेकिन मानसून नहीं आया। चूंकि हम लोगों को दौरा हो रहा था। इसलिए भगवान ने कहा होगा- ज्यादा गर्मी न हो, इसलिए थोड़े-बहुत बादल देखने को मिल रहे हैं। पिछले दो साल मानसून अच्छा था। अगले 3 साल तक अलनीनो के कारण असमय और कम वर्षा की चेतावनी अभी से आ रही है। इसलिए मेरी अपील है कि पानी बचाइए। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: कोलकाता में मोदी बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें:योग इसमें मददगार, यह सबको जोड़ता है; पीएम ने 5 आसन किए, लोगों को सिखाया (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव, 2 की मौत: 65 से ज्यादा घायल, 9 वेंटिलेटर पर; मरने वालों में सभी महिलाएं (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: मुंबई में बारिश, फिर एक्टिव हुआ मानसून: आगे बढ़ने के आसार, सोलापुर के पास 14 दिनों से रुका था; 8 राज्यों में तापमान 40°C के पार (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: दिल्ली- ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्री की पीट-पीटकर हत्या: योगा एक्सप्रेस में सीट को लेकर विवाद; 8 हिरासत में (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: नेवी को मिले 3 स्वदेशी युद्धपोत: INS दूनागिरी ब्रह्मोस से लैस, रडार नहीं पकड़ पाएगा; INS संशोधक लगातार 12000km तक चल सकता है (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: इस हफ्ते 5 फैक्टर्स शेयर बाजार के लिए अहम: विदेशी निवेशक लौटे, क्या निफ्टी पार करेगा 24,500 का स्तर; अमेरिका-ईरान वार्ता पर भी नजर (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: दावा- ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर आज तक इस्तीफा दे सकते हैं: पार्टी के 100 सांसद खिलाफ; 10 साल में 5 पीएम ने कार्यकाल से पहले पद छोड़ा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: पंजाब के निहंगों ने उत्तराखंड में गुरुद्वारे पर कब्जा किया: कहा- घुसने वाले को काट देंगे, SP समझाने पहुंचीं तो धमकी दी (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: भारत बोला- PAK राष्ट्रपति का बयान नफरत फैलाने वाला: हमारे मामलों में दखल न दें; जरदारी बोले थे- वाराणसी की मस्जिद खतरे में, कार्रवाई रोकी जाए (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: 31 जुलाई तक फाइल कर दें इनकम टैक्स रिटर्न: अगर इनकम 2.50 लाख से ज्यादा तो भरना जरूरी, इन 10 बातों का रखें ध्यान (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… घर की दीवार से निकले 29 कोबरा ओडिशा के भद्रक जिले में एक घर की दीवार से 29 कोबरा सांप मिले। घरवालों को सांप की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्नेक कैचर को बुलाया गया। जांच में दीवार की दरार से 2 बड़े कोबरा और उनके 27 बच्चे निकले। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… स्पाई फाइल्स: पाकिस्तानी लड़की से इश्क, शादी और फिर फांसी की सजा: दोस्त की गलती से पकड़ा गया इंदिरा गांधी का ‘ब्लैक टाइगर’; जासूस रविंद्र कौशिक पार्ट-2 आज का एक्सप्लेनर: 13 दिन से अटका मानसून, मौसम के कौन से 5 सिस्टम जिम्मेदार; अब तक 38% कम बारिश, आखिर कब मिलेगी राहत भास्कर इन्वेस्टिगेशन: रौशन आनंद के भाई का 20 मिनट में हुआ पोस्टमॉर्टम: पॉइजन या कार्डियक अटैक जैसी रिपोर्ट बनी ही नहीं, विसरा के लिए पूरा हार्ट भेज दिया साइबर लिटरेसी- फर्जी लोन एप से सावधान: सरकार ने जारी की फर्जी लोन एप्स की लिस्ट, डाउनलोड करते और लोन लेते हुए रहें सतर्क ग्राउंड रिपोर्ट: भरत तिवारी एनकाउंटर-‘हमारे सामने 3 गोली मारी, 5 कैसे निकली?’: हथियार फेंकने के बाद पुलिस ने दौड़कर पकड़ा, दूर ले जाकर दागी बुलेट; गांववालों की आंखों-देखी जरूरत की खबर- डायबिटीज है तो रोज करें सूर्य नमस्कार: योग गुरु से जानें 12 बड़े फायदे, करने का सही तरीका, समय और जरूरी सावधानियां 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ाने का अच्छा दिन है। कुंभ राशि वालों को जरूरी कागज और सामान संभालकर रखना होगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…