अयोध्या में जोरदार बारिश, 50 जिलों में अलर्ट:प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर, 30 जून को मानसून की पहली बारिश होगी

यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार सुबह अयोध्या में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। जबकि लखनऊ में भी तड़के बारिश हुई और अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 50 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत तराई के इलाकों में अच्छी बारिश का अनुमान है। इससे पहले रविवार सुबह लखनऊ, महराजगंज और संभल में बारिश हुई। हल्की ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी में राहत मिली। प्रयागराज, आगरा, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मानसून 16 दिन से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका है। लेकिन, अब मानसूनी सिस्टम एक्टिव हुआ है। इसका असर शुरू हो गया। एक-दो दिन में मानसून यूपी में एंट्री कर सकता है। इसके बाद प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। मानसून की एंट्री के लिए मौसमी सिस्टम एक्टिव लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया। अगर पूर्वी हवाओं का असर बना रहा तो अगले एक से दो दिन में पूर्वी यूपी के रास्ते प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री हो सकती है। मानसून पिछले 15-16 दिनों से यूपी बॉर्डर पर महराजगंज के पास अटका है। आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार यह करीब 9-10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर, तापमान 43.2°C पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में 42.6°C, वाराणसी में 42.5°C और बांदा में 42.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…