राम मंदिर चोरी-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने दर्शन कराए:20 घंटे नजरबंद करके रखा था; CO ने जेल में आरोपियों से पूछताछ की

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। करीब 20 घंटे नजरबंद रखने के बाद मंगलवार रात 9 बजे पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कराए। अजय राय ने कहा, भगवान जब बुलाएंगे तो कोई रोक नहीं पाएगा। कोई सरकार सत्ता नहीं रोक सकती। मैं महादेव का भक्त हूं। निश्चित तौर से आज भगवान ने बुलाया। प्रभु से एक ही चीज मांगी कि यहां जो चोरी हो रही है उन्हें दंड मिले। पुलिस ने सोमवार देर रात 11.30 बजे अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया था। थोड़ी देर बाद उन्हें राम मंदिर से करीब 50 किमी दूर नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले गई थी। अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस डेलिगेशन चढ़ावा चोरी का विरोध करने पहुंचा था। उन्होंने आज यानी मंगलवार को ट्रस्ट कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। डेलिगेशन में कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा, तनुज पूनिया और उज्जवल रमण सिंह शामिल थे। इन्हें भी हाउस अरेस्ट किया गया था। इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12.30 बजे राम जन्मभूमि मंदिर कूच किया। पुलिस ने मंदिर से एक किलोमीटर पहले टेढ़ी बाजार में उन्हें रोक दिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए। धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हिरासत में लिया। घसीट-घसीटकर गाड़ी में भरा। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे से पूछताछ की। करीब 2 घंटे चली पूछताछ में 5 जून को बरामद 20 लाख रुपए और गहनों को लेकर सवाल-जवाब किए गए। 2 तस्वीरें देखिए… 17 साल बाद RMO का ट्रांसफर, CCTV की जिम्मेदारी संभालते थे चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, सरकार ने SIT से फाइनल रिपोर्ट मांगी राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…