अयोध्या में स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, 3 की मौत:कार के पहिए टूटकर अलग हो गए, छत पूरी गायब; 4 की हालत गंभीर

अयोध्या में गुरुवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 4 की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो आगे से बुरी तरह पिचक गई। पहिया निकलकर दूर गिरा। पूरी छत टूटकर अलग हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाइवे पर राम मंदिर से 35 किमी दूर रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज में हुआ। हादसे की 2 तस्वीरे देखिए… हरिद्वार से वापस गोंडा जा रहा था परिवार, 4 लोग घायल अयोध्या जिला अस्पताल के डॉ. पंकज कुमार ने बताया- सुबह एम्बुलेंस से 10 बजे के करीब 4 लोग घायल हालत में लाए गए थे। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। हरिद्वार से वापस गोंडा के मसकनवा गांव अपने घर जा रहे थे। घायलों की पहचान विजय लक्ष्मी, अभिषेक गुप्ता, राधेश्याम और आयुष के रूप में हुई है। 100 से ज्यादा स्पीड थी, आधा हिस्सा ट्रक के नीचे घुसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह में लखनऊ की तरफ से स्कॉर्पियो आ रही थी। गाड़ी की स्पीड 100 से ज्यादा थी। मुबारकगंज में स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। गाड़ी चला रहा शख्स उसे नियंत्रित नहीं कर पाया। आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई पड़ी। सड़क पर स्कॉर्पियो के पार्ट्स बिखर गए। हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस एम्बुलेंस के साथ पहुंची। शीशा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटवाया। उसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो पाई। खबर को अपडेट किया जा रहा है….