यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 का शुक्रवार को दूसरा दिन है। सुबह 7:15 बजे से 8:45 बजे तक सेंटरों में अभ्यर्थियों की एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड की जांच, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। ललितपुर में एक महिला अभ्यर्थी अपने जेठ के साथ घूंघट में पहुंची। गोरखपुर में महिला अभ्यर्थियों के बालों के क्लचर, चूड़ी, हेयरपिन और ज्वेलरी उतरवा दी गई। पुरुष अभ्यर्थियों की बेल्ट निकलवाकर चेकिंग की गई। हाथरस में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई। पुरुष अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए। शिक्षा चयन आयोग परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पहली बार आयोग के AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से परीक्षा की निगरानी की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। इससे पहले, गुरुवार को 15 सॉल्वर पकड़े गए। ये दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने आए थे। पहले दिन परीक्षा में 84.76 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 8,07,636 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 6,84,614 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.69 फीसदी और पुरुषों की 84.86 फीसदी दर्ज की गई। प्रदेश के 60 जिलों में 955 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा 4 जुलाई को भी होगी। 19.94 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 17,67,180 परीक्षार्थी यूपी के मूल निवासी हैं। 2,27,481 अभ्यर्थी दूसरे राज्यों से एग्जाम देने पहुंचेंगे। इनमें 1,85,791 सेवारत शिक्षक भी शामिल हैं। UP-TET की परीक्षा से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-