मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:खामेनेई का बेटा बोला- पिता की मौत का बदला लेंगे; वियतनाम में 15 भारतीय डूबे; रिटायर IAS बनेगा राम मंदिर का CEO

नमस्कार, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार संदेश जारी किया। वियतनाम में बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि बिना डेटा वाले मोबाइल रीचार्ज प्लान सस्ते हो सकते हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. इंडिया विमेंस Vs इंग्लैंड विमेंस टेस्ट मैच का तीसरा दिन रहेगा। 2. विंबलडन मेंस सिंगल फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव और जैनिक सिनर भिड़ेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- पिता की मौत का बदला लेंगे, ट्रम्प ने कहा- मुझे मारने की कोशिश की तो तबाह कर देंगे ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा कि मैं अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के खून का बदला जरूर लूंगा, हमारे देश की भी यही इच्छा है। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। ईरान और ट्रम्प की दुश्मनी की शुरुआत 2020 से हुई जनवरी 2020 में ट्रम्प के पहले कार्यकाल में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के सबसे ताकतवर सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हुई थी। अमेरिका ने यह हमला इराक के बगदाद एयरपोर्ट के पास किया था। ईरान ने तभी कहा था कि वह सुलेमानी की मौत का बदला लेगा। इसके बाद अमेरिकी एजेंसियां कई बार दावा कर चुकी हैं कि ईरान ट्रम्प और उनके पूर्व अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि ईरान लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा है। 6 बार हो चुकी है ट्रम्प की हत्या की कोशिश पूरी खबर पढ़ें… 2. वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 32 मरने वालों में 15 भारतीय वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास बोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। नाव जब पलटी तो टूरिस्ट नाव के नीचे फंस गए।इनमें 2 महिलाएं हैं। मरने वालों में 10 तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरलम से हैं। बोट पर 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे, जिसमें 32 भारतीय थे। 21 लोगों को बचा लिया गया। समुद्र की ऊंची लहरों को हादसे की वजह बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 3. राममंदिर- रिटायर IAS बनेगा CEO, 3 साल के लिए नियुक्ति, नृपेंद्र मिश्रा बोले- चढ़ावा चोरी कलंक अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को कहा- “यह एक तरह का कलंक है। इसका हम सभी को सिर्फ खेद ही नहीं है, बल्कि हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।” नृपेंद्र मिश्रा राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को रामकथा संग्रहालय पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में हुई बैठक में ट्रस्ट का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा- एक हाईलेवल समिति बनाई गई है। संभवत: जज उसके अध्यक्ष हैं। वे अपना निर्णय और संस्तुति ट्रस्ट को देंगे। ट्रस्ट उस पर विचार करेगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 समझौते, मोदी बोले- मैं 25 साल पुराना गिफ्ट वाला मफलर पहनकर आया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे पर दोनों देशों के बीच 18 बड़े फैसले और 10 समझौते हुए। 2030 तक बाइलेटरल ट्रेड ₹35 हजार करोड़ करने का टारगेट रखा गया। मोदी ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को 3 दशक पुराना किस्सा सुनाते हुए कहा… ’25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था, तब मुझे यहां आने का मौका मिला था। उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में 3 चीजें दीं, जो मैं भारत लेकर गया। एक- मफलर, दूसरी- कैप और तीसरा- एक सेट दस्ताना। उसमें भी एक चीज मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं। इस मफलर को मैंने कई बार इस्तेमाल किया और आज भी संभाल कर रखा है।’ पूरी खबर पढ़ें… 5. देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब, राजस्थान समेत 7 राज्यों में कम बारिश मौसम विभाग के मुताबिक देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब हो गए हैं। IMD और विंडी.कॉम के मुताबिक बादल पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे- उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। इसके कारण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के 7 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 6. बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान 70% तक घट सकते हैं, TRAI ने ड्राफ्ट पेश किया दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) बिना डेटा वाले मोबाइल रीचार्ज प्लान सस्ते करने की तैयारी में है। TRAI ने ‘दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026’ का नया मसौदा जारी किया है। इसका मुख्य उद्देश्य है- ‘डेटा नहीं चाहिए, तो उसका पैसा क्यों दें?’ ट्राई ने इस पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं, फिर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अभी कंपनियां सीमित समय के लिए ही ‘केवल कॉल-SMS’ पैक देती हैं। इससे कई ग्राहकों को मजबूरी में डेटा वाला महंगा प्लान लेना पड़ता है। अब ट्राई ने प्रस्ताव दिया है कि कंपनियां जितने दिनों की वैधता जैसे 7, 28, 56 या 84 दिन का डेटा वाला प्लान लाती हैं, उतनी ही अवधि का ‘केवल कॉल व एसएमएस’ वाला प्लान भी लाना होगा। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. उत्तर प्रदेश: रिटायर IAS को राममंदिर का CEO बनाया जाएगा, 3 साल के लिए नियुक्ति: नृपेंद्र मिश्रा बोले- चढ़ावा चोरी कलंक (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: 2029 से लागू हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन: संसदीय समिति के अध्यक्ष बोले- 99% लोग पक्ष में; राज्यों के विशेषज्ञों से सलाह ले रहे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: रेप के आरोपी ने जमानत मिलते ही 6 हत्याएं कीं: पहले पत्नी-बच्चों, फिर पीड़ित और उसके परिवार को मार डाला, तेलंगाना की घटना (पूरी खबर पढ़ें) 6. ओडिशा: ATM को थार से बांधकर उखाड़ा, VIDEO: घसीटने लगे तो रस्सी टूटी, 3 चोर मिलकर मशीन नहीं उठा पाए; बिना कैश निकाले छोड़कर भागे (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र सरकार से बोला- आपको पब्लिक में बेनकाब करेंगे: मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाने पर फटकारा (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, स्वदेशी मिसाइल-सेंसर से लैस: 75% से ज्यादा हिस्सा भारत में बना; राजनाथ बोले- आंध्र प्रदेश ड्रोन हब बनेगा (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार की तारीफ की: NDA में जाने की अटकलें; चार दिन पहले पवार-शिंदे की मुलाकात हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) 8. राजस्थान: 35 शहरों में रोबोट से होगी सीवरेज की सफाई: 30 फीट अंदर जाकर निकालेगा गंदगी; जहरीली गैस होने पर देगा अलर्ट (पूरी खबर पढ़ें) 9. बिहार: सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या: पटना जंक्शन से हुआ था अपहरण, CCTV था फिर भी जिंदा ढूंढ नहीं पाई पुलिस (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… किडनी चोरी के डर से टावर चढ़ा शख्स मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में 71 साल का बुजुर्ग किडनी चोरी होने के डर से 230 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 48 घंटे तक वहीं बैठा रहा। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या मंगेतर की हत्या के मामले में सिया बच जाएगी, कैसे साबित होगा धक्का किसने दिया; पुलिस की थ्योरी में क्या लूपहोल्स 2. स्पाई फाइल्स: कश्मीरी आतंकी भारत का विमान हाईजैक करके पाकिस्तान ले गए: पेट्रोल डालकर जला दिया, देश गुस्से में था, लेकिन PM इंदिरा मुस्कुराने लगीं 3. जरूरत की खबर: ऑफिस वर्कर्स के लिए मानसून एसेंशियल्स लिस्ट: बैग में रखें ये 14 चीजें, लैपटॉप-डॉक्यूमेंट्स सेफ रखने के आसान टिप्स 4. आपका पैसा- बिना फॉर्म 16 भी भर सकते हैं ITR:ये 10 डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार, जानें फाइल करने का पूरा प्रोसेस, 8 गलतियां न करें 5. MP एक्सप्लेनर: ₹7669 करोड़ का दावा छोड़ा, ₹232 करोड़ जेब से देंगे: क्या एमपी सरकार ने घाटे का सौदा किया; सरदार सरोवर डैम सेटलमेंट की कहानी 6. भास्कर इंटरव्यू: BJP वर्किंग कमेटी की मुस्लिम-मेंबर, फोन उठाते ही कहती हैं- जय श्रीराम: 3 बजे नमाज, 7.30 बजे हनुमान मंदिर जाती हैं बिलकिस 7. UP एक्सप्लेनर: चंपत राय को क्लीन चिट, अनिल मिश्रा मुख्य आरोपी?: 5 संकेत, जो राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का अंजाम बता रहे 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: नितिन-नवीन ने चारा घोटाला आरोपी के बेटे को दिलवाया टिकट: अभिषेक सिन्हा का नामांकन वापस, एफिडेफिट में बातें छिपाईं 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: राजस्थान में लोकसभा की SC-ST सीटें बढ़ाने की तैयारी: दुष्यंत सिंह-हनुमान बेनीवाल को नई सीट तलाशनी पड़ सकती है 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: दरभंगा- IAS की तैयारी के दौरान नजदीक आए मनोज-अन्नू: भाई बोला- सहेली से नहीं मिलवाती तो बहन जिंदा होती ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वाले परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ की संभावना है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…