यूपी में 18 PCS अफसरों के ट्रांसफर:इनमें 7 महिला अधिकारी, दीपिका मेहर शामली की SDM बनीं

यूपी में रविवार देर रात 18 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई तहसीलों के SDM बदले गए हैं, जबकि कुछ अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक, कानपुर देहात की SDM सुरभि शर्मा को बागपत, गाजीपुर के SDM पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर और उन्नाव के SDM शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है। वाराणसी की SDM प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात, मैनपुरी के SDM गोपाल शर्मा को बरेली और रायबरेली के SDM मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी में तैनात किया गया है। हाथरस की SDM लवलीत कौर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में OSD बनाया गया है, जबकि अमरोहा के SDM पुष्पनाथ चौधरी को उन्नाव भेजा गया है। यूपीडा में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का SDM बनाया गया है। इसके अलावा, उन्नाव की हसनगंज तहसील की SDM प्रज्ञा पांडेय को बाराबंकी, कौशांबी से अजेंद्र सिंह को उन्नाव, सीतापुर की मिश्रिख तहसील से अभिनव यादव को जालौन भेजा गया है। वहीं, आकांक्षा गौतम को सीतापुर से सोनभद्र और शिखा शुक्ला को सीतापुर से कानपुर नगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। यहां देखिए लिस्ट खबर अपडेट की जा रही है।