लड़की से पूछा- शादी करोगी, मना करते ही गोली मारी:चिल्लाते हुए भागा- किसी और की नहीं होने दूंगा; मेरठ में बीच सड़क वारदात

मेरठ में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में बीच सड़क 24 साल की लड़की को गोली मार दी। गुरुवार रात 11 बजे आरोपी ने सहेली के साथ लड़की को रोका। उससे पूछा- मुझसे शादी कर लो। लड़की ने मना किया तो बंदूक निकाल ली। फायर कर दिया। लड़की बचने के लिए झुक गई, इसलिए निशाना चूक गया। सहेली ने आरोपी को धक्का दिया। इससे वह गिर पड़ा। उठते ही दूसरी बार फायर किया। गोली लड़की के कान के पास लगी। वह सड़क पर गिर पड़ी। दर्द से तड़पने लगी। लोगों को आता देखकर आरोपी भागने लगा। चिल्लाते हुए बोला- मुझसे शादी नहीं करोगी तो किसी और से नहीं करने दूंगा। मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं दूंगा। आनन-फानन में लड़की को केएमसी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की की सहेली ने पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वारदात ब्रह्मपुरी थाने के गणेशपुरी चौकी से करीब 300 मीटर दूर अंजुम पैलेस के सामने हुई। वारदात के बाद की 2 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए शादीशुदा होने के बावजूद शादी का दबाव बना रहा था आयशा ने बताया- आरोपी बल्लू गड्ढे वाली मस्जिद के पास रहता है। उसकी शादी हो चुकी है। उसने अपने मामा की बेटी से ही शादी की है। इसके बावजूद वह शाहीन पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। काफी समय से परेशान कर रहा था। दोस्त अक्सर मुझे इस बारे में बताती थी। पीछा छुड़ाने के तरीके पूछती थी। बदनामी के डर से पुलिस के पास नहीं जाती थी। हमें नहीं पता था कि बात यहां तक पहुंच जाएगी। भाई बोला- 5 दिन पहले घर आई थी बहन भाई ने बताया-हम लोग तीन भाई बहन हैं। सबसे बड़ी बहन है जिसे गोली लगी है। वह श्यामनगर में ब्यूटीपार्लर का काम करती है। वह पिछले 5 दिन पहले घर आई थी। रात में एक बजे पुलिस आई थी तब हमें घटना के बारे में जानकारी हुई। लड़की का इलाज चल रहा, जांच जारी वारदात की सूचना के बाद एसपी सिटी के साथ ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी। अब तक की जांच और पूछताछ में एकतरफा प्यार का मामला लग रहा है। लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया- पिता की तहरीर पर आरोपी कैफ उर्फ बल्लू पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम उसे तलाश कर रही है। ————————-
ये खबर भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में टीचर का अपहरण कर गैंगरेप, वीडियो भी बनाया:आरोपी बोले- मदरसा चलो, वहां से पैसे लेकर हैदराबाद जाएंगे, 4 पर FIR मुजफ्फरनगर में एक प्राइवेट टीचर के साथ गैंगरेप हुआ है। आरोप है- दो युवकों ने किडनैप कर उसे नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोश होने पर जंगल ले जाकर उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर आरोपी टीचर को ब्लैकमेल करने लगे। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। कहा- मदरसा चलो। वहां से रुपए लेकर हैदराबाद जाकर साथ रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर