काशी में पुलिस और सपाइयों में धक्का-मुक्की:डिंपल सपा सांसदों के साथ दिल्ली में सड़क पर उतरीं, बोलीं- पानी अब सिर के ऊपर पहुंचा

यूपी में नीट पेपर लीक के खिलाफ और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में सोमवार को कांग्रेस-सपा सड़क पर उतर आई। काशी में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। लखनऊ में विधानसभा घेरने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें सड़क पर घसीटा और गाड़ियों में भरकर इको गार्डन ले गई। आगरा में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोक हुई। कांग्रेसी DM कार्यालय विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उधर, दिल्ली में सपा सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन और प्रिया सरोज समेत पार्टी के बाकी सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर की ओर पैदल मार्च कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने ‘नीट है या चीट है’ के नारे लगाए। डिंपल यादव ने कहा, हम चाहते हैं कि छात्रों की बात सुनी जाए, क्योंकि पानी अब सिर के ऊपर से निकल चुका है। किसान, युवा, हर कोई परेशान है, लेकिन सरकार कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। छात्र सिर्फ निष्पक्ष परीक्षा चाहते हैं। सपा के प्रदर्शन की 4 तस्वीरें- पूरा मामला ग्राफिक में समझिए- प्रदर्शन से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें- सपा के प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….