यूपी में शारदा डेंजर लेवल पार, गांवों में घुसा पानी:चलती बाइक पर गिरा पेड़, युवक की तड़पकर मौत; 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। किनारों पर बसे गांवों में पानी घुस गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़कों और खेतों में मगरमच्छ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। सोनभद्र में घाघरा नदी का पानी बढ़ने से गुरमा जिला जेल की सड़क बह गई। वाराणसी में गंगा का जलस्तर एक हफ्ते में 10 फीट बढ़ गया है। अस्सी घाट से नमो घाट तक 50 छोटे-बड़े मंदिर पानी में डूब गए हैं। प्रयागराज में कई घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। बुधवार सुबह से प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी है। लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी समेत तमाम शहरों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 10 शहरों में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले, मंगलवार को लखनऊ, प्रयागराज समेत 74 जिलों में बारिश हुई। उन्नाव में तेज हवा की वजह से चलती बाइक पर पेड़ गिर गया। युवक की गर्दन टूट गई। मौके पर ही तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कमजोर पड़ने से पिछले 3-4 दिन यूपी में भारी बारिश हुई। मानसूनी रेखा अब दक्षिण की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में आज कुछ जिलों में भारी बारिश और दक्षिणी इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। कल से बारिश घटने लगेगी। 3 दिन के ब्रेक के बाद 26 जुलाई से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा। 2 तस्वीरें देखिए- प्रदेश में कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…