यूपी की 4 नदियां खतरे के निशान के पार:सड़क पर मगरमच्छ, बस्ती में पेड़ समाए; लखनऊ में बारिश, 54 जिलों में अलर्ट

यूपी में 15 दिनों से लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। बागपत-नोएडा में हिंडन, बदायूं में गंगा, अयोध्या, गोंडा-बलिया में घाघरा और कुशीनगर में गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का पानी गांवों में घुस गया है। 2-3 गांव टापू बन गए हैं। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। यहां एक गांव में मगरमच्छ सड़क पर दौड़ा नजर आया। बस्ती में सरयू किनारे तेजी से कटान हो रहा है। कई पेड़ नदी में समा गए हैं। शुक्रवार तड़के लखनऊ में बारिश हुई। बाराबंकी, आगरा समेत 30 से अधिक जिलों में बादल छाए हुए हैं। आज प्रदेश के 54 जिलों में बारिश का अलर्ट है। गुरुवार को प्रदेश के 42 जिलों में औसतन 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा 13 मिमी बारिश सोनभद्र में हुई। सीएम योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरने के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा- अफसर बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून रेखा का दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने से अगले 3 दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। मानसूनी सक्रियता फिलहाल पश्चिम-मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो गई है। 3-4 दिन बाद हालात बदलेंगे। 26 और 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। अच्छी बारिश होगी। प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…