संभल में शुक्रवार दोपहर तुर्क समुदाय के लोगों ने मुस्लिम धुन्ना समाज (अनुसूचित जाति) के लोगों को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक दिया। धुन्ना समुदाय के लोगों का आरोप है कि मुतवल्ली ने मस्जिद में नई परंपरा शुरू की है। वह दिन में 6 बार नमाज पढ़ाते हैं, न मानने पर हमें नमाज नहीं पढ़ने दी जाती। SC समुदाय के लोगों ने पुलिस से शिकायत में कहा कि मुतवल्ली ने शुक्रवार को भी जुमा की नमाज नहीं पढ़ने दी। वह इमाम को मस्जिद में खाना तक नहीं खाने देते। साथ ही गैर कानूनी तरीके से चंदा लेते हैं। एसपी केके बिश्वनोई के निर्देश पर मुतल्लवी अतीक अहमद, उसके 4 बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीएम योगी ने 18 जुलाई को संभल में कहा था- ‘तुर्क की तुर्कीय’ संभल में नहीं चलेगी, बल्कि हरिहर मंदिर का आदेश मान्य होगा। इसके बाद ही संभल में यह मामला सामने आ गया। अब पूरा मामला पढ़िए… मामला थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव माडली समसपुर का है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे, धुन्ना समुदाय के मोहम्मद वसीम पुत्र खुर्शीद ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण विश्नोई से शिकायत की। वसीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि मस्जिद के मुतवल्ली अतीक अहमद और उनके बेटे शाने आलम, आमिर, भोलू और हाफिज मारूफ ने नमाज अदा करने का एक नया रिवाज शुरू किया है। इसमें दिन में 6 बार नमाज पढ़ी जाती है। जबकि, आमतौर पर नमाज दिन में 5 बार अदा की जाती है। वसीम के परिवार ने कहा- पिछले 120 सालों से चली आ रहे नमाज का रिवाज ही मानना चाहिए। उनके विरोध के बाद, धुन्ना (एससी) समुदाय के लोगों का सामाजिक बहिष्कार शुरू कर दिया गया। गांव में रहती है 80% तुर्क आबादी वसीम ने बताया- गांव में उनके समुदाय के 5-6 परिवार हैं। इनमें से दो परिवार आरोपी पक्ष के साथ हैं। उन्होंने कहा कि गांव की 80%आबादी एक विशेष जाति की है, जबकि वे धुन्ना (अनुसूचित जाति) से आते हैं। 3 जुलाई, 2026 से यह स्थिति और बिगड़ गई है। अब उन्हें गांव से पलायन करने पर सोचना पड़ रहा। मुतवल्ली बोले- 6 बार पढ़नी होगी नमाज वसीम के अनुसार, उन्हें मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ने से रोका जाता है। शर्त रखी जाती है कि उन्हें नए रिवाज के मुताबिक 6 बार नमाज पढ़नी होगी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2024 को थाना प्रभारी की मौजूदगी में कुछ शर्तों पर समझौता हुआ था, लेकिन आरोपी पक्ष ने उन शर्तों का पालन नहीं किया। SP कृष्ण विश्नोई ने बताया- एक पक्ष ने जिला मुख्यालय में शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि शुक्रवार को उन्हें जुमा की नमाज नहीं पढ़ने दी गई। काफी समय से तुर्क बिरादरी के ही लोग परेशान कर रहे हैं। इमाम खाना खाने नहीं आएगा, कोई मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए नहीं जाएगा। इसके बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। ————————— ये खबर भी पढ़िए- गोरखपुर में बाढ़ खंड के एक्सईएन पर थप्पड़ बरसाए, VIDEO:काला हेलमेट पहनकर हमलावर आए, 6 पर FIR गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार्यालय में करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…