मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी; गडकरी बोले- एथेनॉल मिलाने में मेरा रोल नहीं; यूपी की 69 हजार शिक्षक भर्ती में सिलेक्ट टीचर नहीं हटेंगे

नमस्कार, कॉकरोच जनता पार्टी ने दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक के नोट छापने की मंजूरी दी। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्या कहा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. सुप्रीम कोर्ट में छात्र आंदोलन में पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सुनवाई का दूसरा दिन। 2. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ा; सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता सही नहीं कॉकरोच जनता पार्टी ने दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि सरकार ने समझौता तोड़ा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर झूठे मुकदमों में फंसाया गया। पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी तो दोबारा आंदोलन होगा। CJP ने साक्षी (Saakshi) पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए पीड़ित छात्र अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। वे केस इन्फॉर्मेशन और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्बल CJP की कानूनी मामलों में मदद कर रहे हैं। इधर, बिहार सरकार ने NEET विवाद के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर लगे पुलिस केस वापस ले लिए। सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता सही नहीं: इधर, सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई के जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है, जिसे छीना नहीं जा सकता। केवल प्रदर्शन या आंदोलन होने के आधार पर पुलिस की बर्बरता या सख्ती को सही नहीं ठहराया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें… 2. देश में जल्द चलेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक-नोट: ट्रायल के लिए 200 करोड़ नोट छपेंगे; कागज के नोट भी चलेंगे बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे। केंद्र सरकार इसकी मंजूरी दी। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ पॉलिमर यानी प्लास्टिक नोट छापेगा। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल है, सफलता मिलती है तो करंसी बढ़ाई जाएगी। पॉलिमर नोटों का ट्रायल कब शुरू होगा, इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। पॉलिमर बैंकनोट के ट्रायल सफल होने के बाद RBI ₹10 और ₹20 दोनों वैल्यू के नोटों को रेगुलर तौर पर जारी करेगा। हालांकि कागज की मौजूदा करेंसी भी चलती रहेगी। इसे बंद नहीं किया जाएगा। 10 दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि RBI जल्द ही देश में पॉलीमर से बने नोटों का पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। यह देश में नए जनरेशन की करेंसी लाने के RBI के प्लान का अगला कदम है। RBI के जारी और बाजार में मुख्य रूप से 6 प्रकार के नोट चलते हैं नोट: ₹1, ₹2 और ₹5 के कागजी नोटों की छपाई अब बंद कर दी गई है। इनकी जगह सिक्के जारी किए जाते हैं, लेकिन पुराने नोट अब भी वैध हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी सरकार बोली- 67 हजार शिक्षकों की नौकरी नहीं जाएगी, सुप्रीम कोर्ट में कहा- नए पात्र अभ्यर्थियों को भी भर्ती करेंगे यूपी सरकार ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया। सरकार ने बताया- 2020 में नियुक्त 67 हजार 867 शिक्षकों की नौकरी नहीं जाएगी। अगर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक नई मेरिट लिस्ट में कुछ नए कैंडिडेट पात्र पाए जाते हैं, तो उन्हें खाली पड़े पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। सरकार बोली- यह फैसला सिर्फ 69 शिक्षक भर्ती के लिए: सरकार ने सुबह करीब 11 बजे कोर्ट से यह भी कहा कि यह फैसला सिर्फ 69 हजार शिक्षक भर्ती के इस मामले तक सीमित रहेगा। इसे भविष्य की किसी दूसरी भर्ती के लिए उदाहरण नहीं माना जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. आजम की जौहर यूनिवर्सिटी अभी तोड़ी नहीं जाएगी, मुरादाबाद कमिश्नर ने रोक लगाई सपा नेता आजम खान की रामपुर में बनी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी अभी तोड़ी नहीं जाएगी। मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने रामपुर डीएम अजय कुमार द्विवेदी के फैसले पर रोक लगा दी। रामपुर डीएम और प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने 15 जुलाई को यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को ढहाने का आदेश दिया था। रामपुर डीएम ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण का आरोप लगाया था। उन्होंने इमारतों को ढहाने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इसके खिलाफ आजम की बहन और यूनिवर्सिटी की ट्रस्टी निखत अफलाक खान ने मुरादाबाद कमिश्नर के यहां अपील की थी। पूरी खबर पढ़ें… 5. प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की विक्ट्री पार्टी, सौरव दास; भाजपा सांसद की आलोचना पर जवाब- ये Gen-Z का स्टाइल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की होटल में विक्ट्री पार्टी हुई। इसके कई वीडियो वायरल हैं, जिन पर अंग्रेजी में ‘रेजिग्नेशन पार्टी’ (इस्तीफा पार्टी) लिखा हुआ है। दावा है कि CJP प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य छात्र इकठ्ठा हुए, सभी ने जमकर डांस किया। भाजपा के राज्यसभा सांसद और सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने कहा कि यकीन नहीं होता CJP नेतृत्व होटल में जीत का जश्न मना रहा है। इस पर सौरव दास ने X पर लिखा- यह आज की पीढ़ी और Gen-Z का स्टाइल है। हम जितने दिन जरूरत होगी, सड़क पर बैठकर आंदोलन कर सकते हैं। हम नाचते हुए भी विरोध कर सकते हैं। हम कोल्ड कॉफी पीते हुए भी आंदोलन का संगठन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. पेपरलीक बिल पर चर्चा करने को विपक्ष तैयार, वोटिंग होगी: लोकसभा स्पीकर बिरला ने नेताओं को मनाया ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में आज चर्चा होगी। सोमवार को स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी नेताओं को इसके लिए मनाया। एक दिन पहले लोकसभा में संशोधन बिल पेश किया गया, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण चर्चा नहीं हो सकी थी। विपक्ष छात्रों पर NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के मामले पर बहस के लिए अड़ा रहा था। कांग्रेस की मांग थी कि गृह मंत्री शाह सदन में आकर बयान दें। इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही दिन में 4 बार स्थगित हुई। जब भी कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस-सपा सांसद वेल में बैनर लेकर पहुंचे और नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें… 7. गडकरी बोले- पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में मेरा कोई रोल नहीं, यह पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में उनका कोई रोल नहीं है। ये दोनों प्रोजेक्ट पूरी तरह से केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के हैं। दरअसल मेटा प्लेटफॉर्म्स, एक्स और गूगल पर एथेनॉल मामले में गडकरी के कई सारे AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। गडकरी ने याचिका में कहा है कि इन वीडियो में उन्हें एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम और E-20 पहल से गलत तरीके से जोड़ा गया। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने डिजिटल कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति दी है। अब गडकरी मेटा प्लेटफॉर्म्स, एक्स और गूगल कंपनी पर केस दर्ज कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 8. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी को ब्रॉन्ज जीता, ज्ञानेश्वरी को सिल्वर; चानू गोल्ड मेडल जीत चुकीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की बिंदियारानी देवी ने 58 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम (87 kg स्नैच + 112 kg क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। यह उनका लगातार दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है। बर्मिंघम 2022 में सिल्वर मेडल जीता था। इससे पहले ज्ञानेश्वरी यादव ने भी महिला 53 किलोग्राम वर्ग में 199 kg (88+111) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। 23 साल की ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलोग्राम उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्या 6 हो गई। वेटलिफ्टिंग में यह पांचवां मेडल है। भारत मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 18 गोल्ड सहित 42 मेडल के साथ पहले स्थान पर है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: धर्मेंद्र प्रधान बोले- स्ट्रीट फाइटर हूं: इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा था- ऐसा होता रहता है (पूरी खबर पढ़ें) 2. बिजनेस: बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर्स का डेटा डार्क-वेब पर लीक:700GB से ज्यादा इंटरनल डॉक्यूमेंट्स और ऑडिट रिकॉर्ड लीक हुआ (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब किया: भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर जवाब मांगा, ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले का मामला (पूरी खबर पढ़ें) 4. बिहार: छात्र आंदोलन में AK-47 से फायरिंग करनेवाला पुलिसकर्मी सस्पेंड: SP के बॉडीगार्ड ने भीड़ की ओर चलाई थी गोलियां (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: PM पर आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन: पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे जाएंगे नोटिस (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: NEET केस- फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन सुनवाई टली: CBI की तरफ से कोई वकील नहीं पहुंचा; PM ने 23 जुलाई को किया था इसका ऐलान (पूरी खबर पढ़ें) 7. महाराष्ट्र: NEET छात्रा का सुसाइड, CJP-आंदोलन के बाद पहला केस: नोट में लिखा- सपना अधूरा रह गया; अब तक 23 स्टूडेंट ने जान दी (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन के लिए फांसी की मांग: सजा 31 जुलाई को सुनाई जाएगी, 2020 दिल्ली दंगों में IB अफसर की हत्या का मामला (पूरी खबर पढ़ें) 9. गुजरात: दुबई- मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग: कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने पर पायलट ने प्लेन उतारा; 194 यात्री-क्रू सवार थे (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: संसद मार्च में RAF जवान ने पैलेट गन चलाई: सात में से पांच राउंड प्रदर्शनकारियों को लगे; CRPF की जांच में खुलासा (पूरी खबर पढ़ें) 11. उत्तर प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट बोला- SIT में CA भी शामिल करो: राममंदिर चढ़ावा चोरी की 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट दो; कहा- सुधार के लिए कदम उठाने होंगे (पूरी खबर पढ़ें) 12. एंटरटेंमेंट: हर उम्र के आदमी ने गिरी हुई भाषा बोली: स्टूडेंट प्रोटेस्ट में अभद्र भाषा इस्तेमाल होने पर भड़के अनुपम खेर, कहा- प्रधानमंत्री पर कही बातें सुन मन व्यथित (पूरी खबर पढ़ें) 13. बॉलीवुड: सलमान खान मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: ‘काला हिरण’ फिल्म का टीजर 24 घंटे में हटाने का निर्देश दिया; प्रोड्यूसर को फटकार (पूरी खबर पढ़ें) 14. महाराष्ट्र: पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को बुरी तरह पीटा: बोले- पत्नी को लात मारी, पसलियां टूटीं; वीडियो जारी कर रौनक रजनी ने लगाए गंभीर आरोप (पूरी खबर पढ़ें) 15. इंटरनेशनल: अमेरिका में फूड फेस्टिवल में फायरिंग, 3 मौतें:बच्चे समेत 5 घायल; चश्मदीद बोला- खाने का सामान लेकर लौटे और गोली चली (पूरी खबर पढ़ें) 16. मध्य प्रदेश: राहुल गांधी ने लिखा-सत्य और सत्याग्रह से डरती है सरकार: केन-बेतवा प्रभावितों को न मुआवजा मिला, न पुनर्वास (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… अकेलापन दूर करने वाला रोबोट लॉन्च चीनी कंपनी ने एक ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च किया है, जो युवाओं और बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगा। इसकी आंखों में कैमरा, सीने में सेंसर और माइक्रोफोन लगे हैं। जिससे यह इंसानों की तरह बातचीत करेगा, भावनाएं समझेगा और तनाव के समय यूजर का साथ भी देगा। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. मंडे मेगा स्टोरी: ‘पुलिस अंकल वास्तेगुना हुइंया’:सरकार के लिए आउट ऑफ सिलेबस कैसे थे जेन-जी प्रदर्शनकारी; इन पर क्यों नहीं चली कोई तिकड़म 2. ग्राउंड रिपोर्ट: ‘बाबरी’ के लिए चाहिए 300 करोड़, मिले 1.5 करोड़:जहां मस्जिद बननी थी, वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चे; 7 साल में नक्शा तक पास नहीं 3. अमजद खान की पुण्यतिथि: डिलीवरी के बाद बीवी को घर लाने के पैसे नहीं थे; ₹1.27 करोड़ की फीस अटकी, परिवार ने अंडरवर्ल्ड की मदद ठुकराई 4. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: आप आटा खा रहे हैं या सफेद पत्थर:यूपी की फैक्ट्रियों में गेहूं के साथ पत्थर की पिसाई, मजदूर बनकर रिपोर्टर का खुलासा 5. भास्कर एनालिसिस: ‘NEET आंदोलन’ कितना बड़ा गेमचेंजर:जंतर-मंतर पर राहुल-अखिलेश साथ; क्या यूपी में मिलेगा सियासी फायदा 6. ग्राउंड रिपोर्ट: 16 दिन में 43 मौतें,1 महीने में आंकड़ा 90 पार:’आदर्श’ गोशाला में न चारा…न पानी; डॉक्टर कहते हैं-रजिस्टर में एंट्री करना भूल जाता हूं 7. भास्कर एक्सक्लूसिव चंडीगढ़ के स्कूल में प्यार, परिवार से लड़कर लव मैरिज: पत्नी ने अपने छात्र से ही संबंध बनाए; डायरी में ‘एक लाइन’ लिख पति ने फंदा लगाया 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मकर राशि वालों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…