संसद के मानसून सत्र का आज 10वां दिन है। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर शुक्रवार को सपा और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु का भेष में संसद पहुंचे। माथे पर चंदन लगाए और हाथ में दानपेटी लेकर पप्पू यादव जमीन पर बैठ गए। जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दानपेटी में रुपये डाले, तो पप्पू यादव पेटी लेकर भागने लगे। इस दौरान अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद और अन्य सपा सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। उनसे दानपेटी छीन ली। इस पर मजाकिया अंदाज में पप्पू यादव कहने लगे- “हमें लगा कि पैसे लेकर भाग जाएंगे, लेकिन सपा सांसदों ने पकड़ लिया। अब कह रहे हैं कि फांसी चढ़ा देंगे।” दरअसल, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, छात्रों पर लाठीचार्ज और सदन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गैर-मौजूदगी को लेकर सपा और कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। लिखा था- “अमित शाह संसद से गायब क्यों हैं?” विपक्ष के प्रदर्शन की 2 तस्वीरें- संसद के मानसून सत्र में यूपी के सांसदों की पल-पल एक्टिविटि के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-