यूपी के संत बोले- भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं:संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन पर भड़के; VIDEO में देखिए गुस्सा

दिल्ली के संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद यूपी का संत समाज खुलकर सामने आ गया। मथुरा के गोवर्धन में साधु-संतों ने पप्पू यादव का पुतला फूंका और उनकी तस्वीर पर चप्पलें बरसाईं। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की। वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि विपक्ष की राजनीतिक लड़ाई अपनी जगह हो सकती है, लेकिन साधु-संतों का वेश धारण कर सनातन परंपरा का उपहास स्वीकार नहीं किया जाएगा। VIDEO में देखिए संतों का गुस्सा…