नैनीताल जिले के भवाली थाना क्षेत्र स्थित सतौली गांव में युवती से छेड़छाड़ के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं और ग्रामीणों ने दो मुस्लिम युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। उनका मुंह काला किया, चप्पलों से धुनाई की, बिच्छू घास (कंडाली) से पीटा और मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। भवाली कोतवाली प्रभारी प्रकाश मेहरा के अनुसार, कार में सवार यूपी के मुरादाबाद के 5 युवकों ने गांव की युवतियों से सरेराह छेड़छाड़ और अभद्रता की। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख कार सवार युवक भागने लगे, लेकिन गांव वालों ने दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों को भीड़ से छुड़ाकर चौकी ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ पर बाहर से आने वाले कुछ लोग इस तरह की हरकत कर माहौल खराब करते हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पहले PHOTOS देखिए… अब जानिए VIDEO में क्या–क्या दिखा… 1. घटना का पता चलते ही आपा खो बैठीं महिलाएं
युवती से छेड़छाड़ की जानकारी मिलते ही गांव की महिलाएं और युवतियां मौके पर पहुंच गईं। वीडियो में वे दोनों युवकों को घेरकर चप्पलों और हाथों से पिटाई करती दिखाई देती हैं। आरोपी वहां से निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन महिलाएं उन्हें पकड़कर वापस खींच लेती हैं। 2. मुंह काला किया, बिच्छू घास से उतारा गुस्सा
वीडियो में कुछ महिलाएं और युवतियां आरोपियों के चेहरे और सिर पर काला मोबिल ऑयल पोतती नजर आती हैं। इसके बाद पहाड़ में मिलने वाली बिच्छू घास (कंडाली) से भी उनकी पिटाई करती दिखाई देती हैं। घटना के दौरान महिलाएं युवती के समर्थन में लगातार विरोध जताती सुनाई देती हैं। 3. मारपीट में फटे कपड़े, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया
मारपीट के दौरान दोनों युवकों के कपड़े फट जाते हैं। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचती है और दोनों युवकों को भीड़ के बीच से निकालकर अपने साथ चौकी ले जाती है। लोगों ने नाराजगी जताई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि पहाड़ में बाहर से आने वाले कुछ लोग महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार कर क्षेत्र का माहौल खराब करते हैं। उनका कहना था कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे। ग्रामीणों ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही बाहरी लोगों के सत्यापन की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग भी उठाई। मुरादाबाद से वेलनेस सेंटर में काम करने आए थे भवाली कोतवाली प्रभारी प्रकाश मेहरा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वे क्षेत्र के एक वेलनेस सेंटर में काम करने के सिलसिले में यहां आए थे। घटना के समय वे पांच लोगों के साथ कार में सवार थे। ग्रामीणों के पहुंचने पर तीन युवक मौके से फरार हो गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। कार भी कब्जे में, सत्यापन की जांच पुलिस ने आरोपियों की कार भी कब्जे में ले ली है। कार के शीशे पर ‘शेख मुजाहिद’ लिखा हुआ था। वाहन और उसमें सवार लोगों के सत्यापन समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। —————– ये खबर भी पढ़ें : रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर की अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार: स्कूटी रोककर की अश्लील टिप्पणियां; पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबोचा रुद्रप्रयाग में स्कूटी से कंप्यूटर क्लास जा रही एक युवती का पीछा कर उसके साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…