पश्चिमी यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कोई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा है, तो कोई जल लेने जा रहा है। इस बार कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे हैं। कहीं ‘आदि योगी’ थीम तो कहीं ‘कांतारा’ फिल्म की थीम पर कांवड़ लेकर भक्त चल रहे हैं। सहारनपुर में रजनी ने पति की याद में कांवड़ उठाई। उन्होंने कांवड़ पर पति की तस्वीर लगाई है। उनके पति की 2022 में मौत हो गई थी। हापुड़ में डीएम-एसपी ने हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। बरेली में मुस्लिमों ने कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया। मेरठ में रीना बीमार पति को पीठ पर लादकर कांवड़ यात्रा कर रही हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ पहुंचीं रीना के दो बच्चे भी साथ हैं। रीना ने बताया कि पति बीमारी के कारण चल नहीं पाते। उनके ठीक होने की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली हूं। भरोसा है कि भोलेनाथ मेरी अर्जी जरूर सुनेंगे। बुलंदशहर में मुस्लिम महिला 95 किमी की कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। अनूपशहर में 3 फीट के मुकुल 41 लीटर गंगाजल लेकर चल रहे हैं। बरेली में कांवड़ यात्रा के रूट पर नॉनवेज बेचने के आरोप में पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर चार लोगों को पकड़ा। बुलडोजर से एक दुकान का टिन शेड और काउंटर उखाड़ दिया। इधर, कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की जा रही है। मुजफ्फरनगर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में बंकर तैयार किए गए हैं। यहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और ऑटोमेटिक हथियारों से लैस जवान तैनात हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार को गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी समेत प्रदेश के 18 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 6 तस्वीरों में देखिए कांवड़ यात्रा के रंग… यूपी में कांवड़े से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…