टहनी, भूत का मुखौटा लगाकर कांवड़:शामली पहुंचे शिवभक्त; रास्ते में लोगों ने किया स्वागत

शामली के मंगलौरा गांव निवासी रविंद्र, नवीन समेत 20 शिवभक्तों की टोली सोमवार को अनोखे रूप में कांवड़ लेकर पहुंची। टोली में शामिल शिवभक्तों ने शरीर पर पेड़ की टहनियां बांध रखी थीं और मुंह पर भूत के मुखौटे लगाए हुए थे। शिवभक्तों के इस अनोखे रूप को देखकर रास्ते में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत भी किया।