काशी में बाबा विश्वनाथ गौरीशंकर स्वरूप में सजे:दर्शन के लिए भक्तों की 3km लंबी लाइन; विदेशी पर्यटकों ने जयकारे लगाए

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ है। अब तक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। 3 किमी लंबी लाइन लगी है। जलाभिषेक के लिए भक्तों को सिर्फ 1 सेकेंड मिल रहा है। ADCP वैभव बांगर ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा द्वार बंद कर दिया गया है। इससे भीड़ बढ़ गई है। महाकुंभ जैसी व्यवस्था लागू की गई है। बाबा विश्वनाथ गौरीशंकर स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं। मंदिर के CEO और SDM ने भक्तों पर फूल बरसाए। जापान से पहुंचे पर्यटकों ने भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करिए