अबान की मौत पर इमरान प्रतापगढ़ी सोशल मीडियो पर ट्रोल:कभी पढ़ा था- सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा, 2014 से 2020 साथ रहे थे दोनों

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद सोशल मीडिया पर शोक, गुस्से और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल किए जा रहे हैं। यूजर्स उनके पुराने वीडियो, तस्वीरें और शायरी साझा कर उनसे प्रतिक्रिया न देने पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इमरान प्रतापगढ़ी के उन पुराने वीडियो को वायरल किया जा रहा है, जिनमें वह अतीक अहमद को अपना बड़ा भाई और पिता समान बताते नजर आते हैं। उनकी चर्चित पंक्तियां— “शायद किसी का कोई ऐसा कद नहीं होगा, कई सदियों तलक कोई अतीक अहमद नहीं होगा- भी ट्रोलिंग का आधार बनी हुई हैं। अतीक, अशरफ, असद की मौत के बाद अब अबान की सड़क हादसे में मौत पर इमरान प्रतापगढ़ी का कुछ भी न बोलना, एक भी पोस्ट न करना अतीक परिवार के समर्थकों को अखर रहा है। असद की मौत सड़क हादसे में हुई है, ऐसे में कमेट्स करने वालों का कहना है कि इससे राजनीति नहीं गरमाएगी, न ही सरकार विरोधी टिप्प्णी मानी जाएगी फिर भी इमरान प्रतापगढ़ी के मुंह से दो शब्द नहीं निकले। 2014 से 2020 साथ रहे
इमरान प्रतापगढ़ी के लिए उमर, अली और अहजम समर्थन भद्दे, तंज कसने वाले कमेट्स कर रहे हैं। असल में 2014 से लेकर 2020 तक अतीक अहमद के साथ इमरान प्रतापगढ़ी के बहुत ही गहरे रिश्ते रहे हैं। तब अतीक अहमद ने कई मुशायरों का आयोजन कराया था। उसी में इमरान प्रतापगढ़ी खास हुआ करते थे। प्रयागराज, प्रतापगढ़ और लखनऊ के मुशायरों में इमरान को अतीक की वजह से बड़ा मंच मिलता था। इमरान प्रतापगढ़ी कई आयोजनों में अतीक को मुख्य अतिथि बनाया करते थे। अतीक करीबियों के साथ शहर के लोगों ने अतीक अहमद और इमरान प्रतापगढ़ी के करीबी रिश्तों को देखा है। जिन्होंने अपनी निगाहों से देखा है, वो और जो फोटो, वीडियो देख चुके हैं, वो सब अब ट्रोलिंग कर रहे हैं।
इमरान को ट्रोल करने वालों का अपना नजरिया
असल में ट्रोलिंग करने वालों का अपना मानना है कि जब इमरान प्रतापगढ़ी कुछ नहीं थे, बस छोटे मंचों पर अपनी शायरी करते थे, तब अतीक ने उन्हें बुलंदी तक पहुंचाने में मदद की। चूंकि अतीक अहमद सपा सांसद थे तो इमरान की हर तरह की मदद करते थे। उन्हें प्रयागराज से लेकर दिल्ली तक शायरी के मंच दिलवाए। राजनीतिज्ञों से मुलाकात कराई। हर तरह की मदद की। इमरान प्रतापगढ़ी पर केस हुआ तो अतीक ने मदद की। प्रतापगढ़ में अतीक इमरान की वजह से मुशायरे में शामिल हुए और ऐसा भाषण किया कि मीडिया में चर्चा होने लगी। इमरान प्रतापगढ़ी अतीक के साथ अक्सर दावतों में नजर आते थे। कई कई घंटे अतीक के आफिस और घर में बीतते थे। सभी बच्चों से मुलाकात करते थे। जानिए इमरान प्रतापगढ़ी को
मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले इमरान प्रतापगढ़ी काफी मशहूर शायर हैं। वह कांग्रेस नेता हैं। वे कांग्रेस की तरफ से महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद हैं। इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जमीन के विवाद को लेकर प्रयागराज में इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ नामजद एफआईआर भी हो चुकी है। लूकरगंज की जमीन को लेकर विवादों में रहे। काफी दिनों तक इमरान प्रयागराज के मेंहदौरी इलाके में भी रहे हैं।
——————– ये खबर भी पढ़िए- सुसाइड से पहले डॉक्टर का व्यवहार बदला, अकेले टहलते थे:गोरखपुर में सड़क किनारे गिटि्टयां तोड़ते; फेसबुक से बर्थडे पोस्ट डिलीट की गोरखपुर में डॉ. परमात्मा सिंह ने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना 13 अगस्त सुबह करीब 9:13 बजे राजेंद्र नगर के बसंत इंक्लेव अपार्टमेंट की है। सुसाइड से पहले डॉक्टर ने फेसबुक से अपनी बर्थडे की पोस्ट भी डिलीट की थीं। घटना के बाद से अपार्टमेंट में सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार को कई लोग पार्क में टहलने तक नहीं निकले। बच्चे भी घरों में ही रहे। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह एक दिन में लिया गया फैसला नहीं है। पूरी खबर पढ़िए…