लखनऊ में सुबह से छाया अंधेरा, झमाझम बारिश:प्रदेश के 75 जिलों में बरसात का अलर्ट, 11 नदियां खतरे के निशान के पार, चित्रकूट में घरों तक पहुंचा पानी

यूपी के सभी 75 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। रविवार सुबह साढ़ै 5 बजे से लखनऊ, बाराबंकी समेत 10 जिलों में बारिश हो रही है। काले बादल छाए हुए हैं। वहीं शनिवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश हुई। संभल में बारिश में मकान की छत गिर गई। परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा समेत 11 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। कॉलोनियों-घरों तक पानी पहुंच गया है। रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। नदी के बगल में बने आरोग्यधाम पुल के ऊपर से मंदाकिनी का पानी बह रहा है। उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुस गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। यूपी में 3 दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर डूब गए गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल डूब गया। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा 41.5 मिमी बारिश चित्रकूट में हुई। जबकि हमीरपुर में 35.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका व्यापक असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। भारी बारिश हो सकती है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…