CO की गाड़ी को टक्कर मारकर भागा बिल्डर का बेटा…VIDEO:झांसी में पुलिस बाइक उड़ाई, एक घंटे तक फिल्मी एक्शन के बाद गिरफ्तार

झांसी में पुलिस की घेराबंदी के बीच फिल्मी अंदाज में बलेनो कार के भागने का वीडियो सामने आया। सोमवार शाम को बिल्डर का बेटा दोस्तों के साथ कार लेकर सुनसान एरिया में बांध किनारे पहुंचा। तभी सीओ सिटी प्रिया सिंह भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बिल्डर का बेटा कार बैक करके वहां से भाग निकला। कार पर नंबर प्लेट नहीं थी, शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। इससे शक होने पर चीता मोबाइल के सिपाही ने पीछा किया। आगे रेलवे क्रॉसिंग बंद थी, तो कार बैक होकर वापस आई। रोकने की कोशिश कर रहे सिपाही की बाइक को उड़ा दिया। इसके बाद सीओ प्रिया सिंह और इंस्पेक्टर ने कार का पीछा किया। बिल्डर के बेटे ने पुलिस अफसरों की दोनों गाड़ी को भी टक्कर मारी। करीब एक घंटे तक फिल्मी अंदाज में वह कार लेकर इधर-उधर भागता रहा। पुलिस पीछे लगी रही। कार चला रहे युवक ने राहगीरों को भी रौंदने की कोशिश की। इस बीच इंस्पेक्टर बंदूक तानकर कार के सामने खड़े हो गए। पुलिस ने गांववालों की मदद से सोमवार रात करीब 9 बजे कार चालक बिल्डर के बेटे और उसके 4 दोस्तों को अरेस्ट कर लिया। सभी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरमधा बांध का है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं। 6 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से… सीपरी बाजार थाना क्षेत्र सिमरधा बांध पर मूर्ति विसर्जन होना है। इसलिए सीओ सिटी प्रिया सिंह और सीपरी बाजार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जय प्रकाश चौबे पुलिस टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस बांध पर पहुंची तो बिना नंबर की बलेनो कार तेजी से बैक हुई और भाग निकली। शक होने पर सिपाही अखिलेश पटेल ने चीता मोबाइल से कार का पीछा किया। आगे रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। तब कार यू टर्न होकर वापस आई और चीता बाइक को टक्कर मार दी। सिपाही ने किसी तरह अपनी जान बचाई। थोड़ी देर बाद कार वापस बांध की ओर पहुंची। तब सीओ और इंस्पेक्टर ने अपनी गाड़ी से कार का पीछा किया। जंगल की वजह से आगे रास्ता बंद था। कार लौटकर आई और सीओ और इंस्पेक्टर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार दोबारा भाग निकली। कार का तांडव देखकर दहशत का माहौल हो गया। कार ने राहगीरों को भी रौंदने की कोशिश की। तब सीओ ने कंट्रोल रूम और अफसरों को जानकारी देकर अतिरिक्त फोर्स बुलाया। ग्रामीण भी ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कार को रोका। कार चालक शोएब, समर्थ तिवारी, सागर पाल, वीर चौधरी और शशांक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। सभी प्रेमनगर के रहने वाले हैं। कार शोएब के पिता अली अनवर के नाम पर है। वो बिल्डर हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- आरोपी युवक ने पुलिस के इशारे के बाद भी कार नहीं रोकी। सीओ सिटी, सीपरी बाजार थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी, चीता मोबाइल की दोपहिया बाइक में जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी। इंस्पेक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर कार सवार 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ————— ये खबर भी पढ़ें… चलती स्कॉर्पियो में शीशे नीचे कर आकर्षित करती थी श्रद्धा; टारगेट ट्रैप हो जाने पर उसकी गाड़ी में बैठ जाती, ड्राइवर ने खोले राज लखनऊ के हजरतगंज में हुए शिवा हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो चलाने वाले ड्राइवर ने उसके ट्रैप करने का खुलासा किया है। उसने बताया है कि श्रद्धा किस तरह देर रात तैयार होकर पार्टी के लिए निकलती थी। मंहगे कैफे और क्लबों में जाकर रईसजादों से दोस्ती करती। पढ़िए पूरी खबर