कांग्रेस के ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर यूपी में रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा समेत कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया। वाराणसी में भाजयुमो के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता मशाल लेकर मैदागिन के कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंच गए। यहां सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गान किया। इसके बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने हालात को देखते हुए कांग्रेस नेताओं को कार्यालय के अंदर रोक दिया और बाहर फोर्स तैनात कर दी। कांग्रेस कार्यालय के अंदर से कार्यकर्ता विरोध जताते रहे। जबकि, बाहर से भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता वहां से वापस लौट गए। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा- लगातार वंदे मातरम् का जिस तरह अपमान किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि अभी मुस्लिम लीग और जिन्ना जी के वो जो एक बड़ा-सा भूत है, उससे कांग्रेस पार्टी वापस नहीं आ पाई है। भाजयुमो के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए वंदे मातरम को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर आरोप पढ़िए भाजपा ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान पूरा वंदे मातरम गाया जा रहा था। कुछ शुरुआती पंक्तियों के बाद ही सोनिया इसे लेकर असहज होने लगीं। उन्होंने गीत रोकने का संकेत दिया। भाजपा ने X पर लिखा- राहुल भी पूरे गायन के दौरान परेशान दिखे। वहीं कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सोनिया ने वंदे मातरम रोकने की कोशिश नहीं की। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं। भाजयुमो के वंदे मातरम को लेकर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….