भीकमपुर में नई पिकअप खंधक में पलटी:बारिश में तेज रफ्तार से हुआ हादसा, चालक को मामूली चोटें

फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक नई महिंद्रा पिकअप खंधक में पलट गई। इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, पिकअप कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। चालक NH2 पर काटोघ्न टोल बचाने के लिए बुदवन मार्ग होते हुए प्रेमनगर से गुजर रहा था। रास्ते में उसने कुछ सवारियां और सामान भी लिया था। वापस लौटते समय समय बचाने के लिए चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी और तेज रफ्तार होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खंधक में जा गिरा। हादसे के बाद चालक को मामूली चोटें आईं। स्थानीय नागरिकों की मदद से क्रेन मंगवाई गई और शाम तक पिकअप को खंधक से बाहर निकाला जा सका।