कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर है। हादसा गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था। उड़ान के दौरान अचानक विमान में धमाका हुआ। इसके बाद विमान जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। विमान क्रैश की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। किन परिस्थितियों में विमान क्रैश हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हादसे की तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही है..