चित्रकूट में मंदिर आश्रम बहे, चारों तरफ बाढ़:रेलवे ट्रैकों तक पहुंचा पानी; 2 हेलिकॉप्टर कर रहे लोगों की मदद

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां भी मूसलाधार बारिश हो रही है। मंदाकिनी नदी करीब 26 फीट ऊंची बह रही है। तेज बहाव में रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बह गया। घाट किनारे करीब 400 दुकानें डूब चुकी हैं। लोग घरों और होटलों में फंसे हैं। 2 हेलिकॉप्टर के साथ SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। लोगों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। देखें ड्रोन VIDEO…