गोरखपुर में प्रिंसिपल ने देरी से स्कूल पहुंचने पर कक्षा-6 की छात्रा को मुर्गा बना दिया। इसका पता चलते ही पिता भड़क गया। आरोप है कि स्कूल में घुसकर उसने प्रिंसिपल को थप्पड़ मारे, शर्ट फाड़ दी और दोबारा ऐसा करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। स्कूल के टीचर्स ने किसी तरह प्रिंसिपल को छुड़ाया। घटना 1 सितंबर को जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई। मामला तब सामने आया, जब 3 सितंबर को प्रिंसिपल ने पिता के खिलाफ स्कूल में तोड़फोड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया। प्रिसिंपल बोले- समझाने की कोशिश की तो मुझे पीटा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रिंसिपल ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी भविष्य में भी उनके साथ इस तरह की घटना कर सकता है। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी दिलीप कुमार पेंट-पॉलिश का काम करता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह स्कूल में ठेका लेने गया था, तब भी विवाद हुआ था। गोला थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————– यह खबर भी पढ़ें- सपा विधायक के चाचा ने सर्किट हाउस में नमाज पढ़ी:मुरादाबाद में वीडियो सामने आया तो हिंदू संगठन भड़के, PWD जेई ने कराई FIR मुरादाबाद में सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के चाचा हाजी मोहम्मद उस्मान ने सर्किट हाउस में नमाज पढ़ी। इसका शुक्रवार को वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन भड़क गए। पढ़ें पूरी खबर…