कानपुर में करोड़पति दवा करोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 30 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू को हिरासत में ले लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पूछताछ में बहू ने रोते हुए कहा- करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी मेरे और पति के खर्च पर ससुर का पूरा नियंत्रण था। कर्मचारियों की तरह हर महीने तय रकम मिलती थी। छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए नौकर विशाल (30) को सुपारी दे दी। पुलिस ने शालू की कॉल डिटेल भी निकालवाई है। पता कर रही है कि विशाल और शालू के बीच हत्या वाले दिन कितनी बार बात हुई। ये भी पता कर रही है कि इसमें पति सुब्रत का रोल है या नहीं। पुलिस ने उसे थाने में बैठा रखा है। दरअसल, कानपुर में रविवार तड़के विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त वह अकेले थे। बेटा-बहू पार्टी में गए थे। रात 3 बजे जब वह वापस आए तो विनीत की खून से लथपथ लाश उनके बेडरूम में मिली थी। मामला शहर के पॉश इलाके कल्याणपुर में रतन आर्बिट अपार्टमेंट का है। CCTV में नौकर और उसका साथी नजर आया, एनकाउंटर में अरेस्ट कानपुर पुलिस ने CCTV चेक किए तो नौकर विशाल और उसका साथी राज किशोर (30) बाहर निकलते नजर आए। पुलिस ने रविवार देर रात एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी विशाल से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि कारोबारी की हत्या क्यों की। जवाब में उसने कहा- बहू शालू के कहने पर हत्या की। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था। नौकर के इस बयान के बाद हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। पुलिस रातों रात शालू को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। गार्ड ने कहा- शालू ने कहा था- इन्हें अंदर आने दो कारोबारी हत्याकांड में 3 वजहें, जिससे बहू की पोल खुली- दवा के थोक विक्रेता थे, बेटे के साथ संभालते थे कारोबार करोबारी विनीत रतन आर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर C-104 फ्लैट में परिवार संग रहते थे। 4 कमरों और डाइनिंग रूम वाले इस फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। विनीत बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। विनीत बेटे सुब्रत के साथ कारोबार संभालते थे। परिवार में पत्नी पुनीता, बेटा सुब्रत, बहू शालू और 6 साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता मैरिज काउंसलर हैं। वह एक सप्ताह पहले गाजियाबाद गई थीं। बेटी सुभानी और दामाद गुरुग्राम में रहते हैं। दोनों इंजीनियर हैं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने कहा- विनीत मिनोचा कानपुर के टॉप-5 दवा कारोबारियों में शामिल थे। बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। सलाना 40-50 करोड़ का टर्नओवर था। हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बहू के शामिल होने की जांच की जा रही है। 45 सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती, फिर भी नहीं लगी भनक हत्या के बाद रतन ऑर्बिट की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। अपार्टमेंट में सिक्योरिटी इंचार्ज समेत करीब 45 गार्ड तैनात हैं। मुख्य गेट पर रोजाना चार गार्ड की ड्यूटी रहती है, लेकिन शनिवार को एक गार्ड छुट्टी पर था। इसके चलते मुख्य गेट पर तीन गार्ड तैनात थे, जबकि बाकी गार्ड अलग-अलग ब्लॉक में ड्यूटी करते हैं। पुलिस को मुख्य गेट के रजिस्टर में रात 8:28 बजे के बाद सीधे रात 10 बजे एक दूधवाले की एंट्री मिली है। इस बीच किसी अन्य व्यक्ति की एंट्री दर्ज नहीं है। पुलिस अब रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… करोड़पति दवा कारोबारी को नौकर ने गला काटकर मार डाला:बोला- बहू के कहने पर हत्या की; कानपुर पुलिस ने एनकाउंटर कर 2 को पकड़ा कानपुर में 63 साल के करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या उनके नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने रविवार शाम 7:30 बजे दोनों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी विशाल गौतम (30) और राज किशोर (30) हैं। विशाल कारोबारी का नौकर है। उसने बताया- हमने कारोबारी की बहू के कहने पर हत्या की थी। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था। पढ़ें पूरी खबर…