बरेली में भारी बारिश से पॉश इलाके बने तालाब:स्कूटी-बाइक डूबीं, घरों में घुसा पानी; लोग पलायन को मजबूर

बरेली में सोमवार को तेज बारिश हुई। इससे राजेंद्र नगर, पटेल नगर और सिविल लाइंस समेत कई पॉश इलाकों में पानी भर गया। रेजिडेंसी गार्डन में हालात ज्यादा खराब रहे। यहां घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। घरों के बाहर खड़ी स्कूटी-बाइक भी पानी में डूब गईं। पानी भरने के कारण कई लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित जगह जाना पड़ा। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार रेजिडेंसी गार्डन पहुंचे और पानी भरने की स्थिति देखी। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदा बताया। मंत्री ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से चल रहे रेस्क्यू कार्य का भी जायजा लिया। अधिकारियों को राहत-बचाव का काम तेजी से करने के निर्देश दिए। वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करिए-