यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार तड़के लखनऊ और प्रयागराज में बारिश हुई। इसके अलावा करीब 6 शहरों में बादल छाए हुए हैं। वहीं सोमवार को लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा और बरेली समेत 15 जिलों में तेज बारिश हुई। लखनऊ में एक घंटे की तेज बारिश में सड़कें तालाब बन गईं। बरेली में कई पॉश इलाके तालाब में तब्दील हो गए। रेजिडेंसी गार्डन इलाके में इतना पानी भर गया कि घरों के बाहर खड़ी स्कूटी और बाइक पूरी तरह डूब गईं। घरों में पानी भर गया। कई परिवारों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। बारिश के चलते यूपी होमगार्ड भर्ती के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तारीख में बदलाव किया गया है। 8 सितंबर 2026 से प्रस्तावित फिजिकल परीक्षा अब 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इधर, वाराणसी, प्रयागराज समेत प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। योगी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। लखीमपुर में बाढ़ प्रभावित गांवों में डीएम ट्रैक्टर से पहुंचे। बिजनौर में गंगा स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रही है। फर्रुखाबाद में 6 पक्के मकान गंगा नदी में समा गए। वहीं उन्नाव में बाढ़ का पानी गावों में घुस गया है। गावों की गलियों में नाव चल रही हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 64 जिलों में बारिश हुई। अमरोहा में सबसे ज्यादा 75.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें कानपुर, प्रयागराज और बरेली समेत 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। लखीमपुर-बरेली में भारी बारिश के चलते मंगलवार को कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना बारिश का सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से यूपी में तेज बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे तक मानूसनी गतिविधियां बरकरार रहेंगी। इसके बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। पूरे प्रदेश में बारिश लगभग थम जाएगी।
आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में बारिश और बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में बारिश और बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-