यूपी सरकार ने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे 5 IAS और 6 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। बहराइच और जालौन में नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। IAS राजेश कुमार पांडेय को अब बहराइच का डीएम बनाया गया है। वे अभी तक जालौन के डीएम थे। राजेश पांडेय ने बहराइच में 2014 बैच के IAS अक्षय त्रिपाठी की जगह ली है। अक्षय को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुए ओराम का निजी सचिव बनाया गया है। इस नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 8 अगस्त को मंजूरी दी थी। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि बहराइच में नए डीएम की तैनाती होगी। वहीं, IAS समीर को जालौन का जिलाधिकारी बनाया गया है। वे 4 मई, 2026 से आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। पहले IAS ट्रांसफर लिस्ट देखिए… बाराबंकी के CDO रहे बी सूदन का झांसी ट्रांसफर लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव बने सुशील सिंह यूपी सरकार ने प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (PCS) के 6 अधिकारियों के तबादले किए हैं। भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुल सचिव और संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का सचिव बनाया गया है। वहीं, LDA के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का नया कुल सचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक बनाया गया है। अन्य प्रमुख बदलाव- अब PCS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट देखिए… ******************* यह खबर भी पढ़िए… मंत्री निषाद बोले- हत्यारों को पकड़ो या एनकाउंटर करो:लखनऊ में व्यापारी की मौत पर भड़के, गोंडा में धारदार हथियारों से हमला हुआ था गोंडा के व्यापारी की लखनऊ में इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंत्री संजय निषाद केजीएमयू पहुंच कर धरने पर बैठ गए। मंत्री संजय निषाद ने कहा- पुलिस हत्यारों को पकड़े या एनकाउंटर करे। इस दौरान संजय निषाद के साथ बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…