मिर्जापुर में पुल, फर्रुखाबाद में हाईवे डूबे:लखनऊ में बारिश, प्रयागराज में बाइक गड्‌ढे में गिरी; 75 जिलों में अलर्ट

यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। मिर्जापुर में छोटे पुलों के ऊपर से नदी-नालों का पानी बह रहा है। फर्रुखाबाद में गंगा की बाढ़ से स्टेट हाईवे का 400 मीटर हिस्सा जलमग्न हो गया है। लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में बाढ़ आ गई। सड़कों पर नदी का पानी बह रहा है। उन्नाव में 10 से ज्यादा गांव टापू बन गए हैं। लोग थर्माकोल से जुगाड़ की नावें बनाकर आवाजाही कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी की बाढ़ का पानी पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर गया है। इधर, मानसून जाते-जाते एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच और हरदोई समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हैं। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में इस सीजन मानसूनी बारिश का कोटा लगभग फुल हो गया है। 1 जून से अब तक 656.5 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून अब अपने अंतिम चरण में है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं की वजह से 2 दिनों तक पूर्वी यूपी में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में फिलहाल बारिश रुकी हुई है, लेकिन दो दिन बाद हल्की-फुल्की बारिश शुरू हो सकती है। हालांकि, पूरे राज्य में कहीं भी बहुत तेज या भारी बारिश के आसार नहीं है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में बारिश और बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-