अश्लील VIDEO बनाकर 24 समलैंगिक लड़कों को लूटा:AMU छात्र ने एक आरोपी को पकड़वाया, अलीगढ़ में ऐप गैंग एक्टिव

अलीगढ़ में डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को ब्लैकमेल कर लूटने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में अब तक 24 युवकों को निशाना बनाए जाने की जानकारी मिली है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल से 10 युवकों के अश्लील वीडियो मिले हैं। मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 19 वर्षीय BBA छात्र ने केस दर्ज कराया। छात्र ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में उसके साथ मारपीट की गई और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। इसी बीच एक दूसरा पीड़ित भी पुलिस के पास पहुंचा। दोनों घटनाओं का तरीका एक जैसा मिलने पर पुलिस को गैंग के सक्रिय होने का शक हुआ। पुलिस ने पीड़ित युवकों की निशानदेही पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से 10 युवकों के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब विस्तार से जानिए… छात्र बोला- ऐप पर दोस्ती, फिर AMU हॉस्टल बुलाया BBA छात्र के मुताबिक, उसके ग्राइंडर ऐप अकाउंट पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी। बातचीत के बाद उसे मिलने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के विकारुल मुल्क हॉल बुलाया गया। छात्र का आरोप है कि कमरे में पहुंचने के बाद उसे बंधक बना लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। 5,600 रुपए वसूल लिए। छात्र के पिता की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। ऐप के जरिए दूसरा युवक भी शिकार बना छात्र की शिकायत पर जांच चल ही रही थी कि बन्नादेवी क्षेत्र का एक दूसरा युवक भी पुलिस के सामने पहुंचा। उसने भी ग्राइंडर ऐप के जरिए संपर्क होने के बाद ब्लैकमेल किए जाने की जानकारी दी। दोनों मामलों में पहले ऐप के जरिए युवकों से संपर्क करने और फिर मिलने के बहाने बुलाने का तरीका एक जैसा मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। अब तक 10 पीड़ित युवकों के नाम-पते पुलिस को मिल चुके हैं। पहले दोस्ती, फिर VIDEO…ऐसे होती थी ब्लैकमेलिंग AMU हॉस्टल तक गैंग कैसे पहुंचा? मामले में सबसे बड़ा सवाल AMU हॉस्टल में गैंग की पहुंच को लेकर है। शिकायत के मुताबिक, BBA छात्र को विकारुल मुल्क हॉल के एक कमरे में बुलाया गया था, जबकि वह खुद जीएम हॉल में रहता है। ऐसे में पुलिस यह जांच कर रही है कि बाहरी लोगों की हॉस्टल तक पहुंच कैसे हुई और कमरे का इस्तेमाल किसकी मदद से किया गया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गैंग को किसी छात्र या अन्य व्यक्ति का सहयोग मिला था या नहीं। मामले में कुछ बाहरी लोगों के साथ AMU से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच का दायरा इस बात तक बढ़ाया गया है कि गैंग की गतिविधियां हॉस्टल के एक कमरे तक सीमित थीं या यूनिवर्सिटी परिसर में उसका नेटवर्क और भी फैला हुआ था। मामले में CO सर्वम सिंह ने बताया- एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल से 10 पीड़ितों के वीडियो मिले हैं। मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। ………………………………………….. यह खबर भी पढ़िए कानपुर में कारोबारी के फरार 3 हत्यारोपियों का VIDEO:बोले- भागने की हड़बड़ाहट में कार चढ़ी, पत्नी बोली- हमारी जान को खतरा कानपुर में 6 दिन पहले हुए कारोबारी अमित कुमार गुप्ता हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को फरार 4 में से 3 आरोपियों ने वीडियो जारी किया। खुद को निर्दोष बताते हुए तीनों हत्यारोपियों ने कहा- भीड़ से बचने के लिए कार भगाई थी, अमित उसके नीचे आ गए। यहां पढ़ें पूरी खबर