भाजपा यूपी में सपा-कांग्रेस के खिलाफ नैरेटिव सेट करेगी:लखनऊ में बीएल संतोष और विनोद तावड़े की बैठक; मिशन 2027 का रोडमैप बनाया

भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर कोर ग्रुप के साथ बैठक की। सीएम योगी भी बैठक में भी थे। बैठक में तय हुआ कि भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के जरिए चुनाव प्रचार का पहला दौर पूरा करेगी। 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में सरकार और संगठन मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। अभियान के दौरान विधानसभा क्षेत्रों की जमीनी स्थिति का आकलन किया जाएगा। साथ ही चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। दो घंटे से ज्यादा चली बैठक में मिशन-2027 का रोडमैप तैयार करने पर मंथन हुआ। पार्टी और संगठन एकजुट होकर लगातार तीसरी बार यूपी में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। इस दौरान 2 महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन हुआ- बीएल संतोष और तावड़े 2 दिन के दौरे पर लखनऊ आए हैं। राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े का पिछले सात दिनों में यह दूसरा यूपी दौरा है। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम केशव और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। मोदी-शाह और नितिन नवीन के दौरे होंगे आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव की घोषणा से पहले अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र में एक-एक रैली करेंगे। इन कार्यक्रमों में बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह भी सभी छह क्षेत्रों में उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों के साथ संगठनात्मक बैठकें और रैलियां करेंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों के सम्मेलन करेंगे। इससे पहले बीएल संतोष और विनोद तावड़े भी सभी छह क्षेत्रों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकें करेंगे। इन बैठकों के जरिए विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार, जातीय समीकरण, मौजूदा विधायक की स्थिति और विपक्ष की स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर खास फोकस बैठक में सोशल मीडिया पर नेरेटिव सेट करने को लेकर भी मंथन हुआ। सरकार की उपलब्धियों और संगठन के कामकाज को रील्स और पोस्ट के जरिए जनता तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का भी पलटवार किया जाएगा। खासतौर पर जेन-जी और जेन-अल्फा के बीच सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष को घेरने की रणनीति पर काम होगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जल्द भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन जल्द किया जाएगा। बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति को लेकर भी मंथन हुआ। सदस्यों की नियुक्ति के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन या गृहमंत्री अमित शाह के संबोधित करने की संभावना है। बैठक में पार्टी के जिला प्रभारियों की नियुक्ति भी जल्द करने को कहा गया है, ताकि प्रभारी जिलों में जाकर कामकाज संभाल सकें। बीएल संतोष ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा की प्रदेश टीम का गठन भी जल्द करने पर जोर दिया। इससे सभी अग्रिम मोर्चों की टीमें चुनावी तैयारियों में सक्रिय हो सकेंगी। चुनावी रणनीति पर हुई बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि कोर ग्रुप की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के जरिए घर-घर दस्तक देकर सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने पर चर्चा हुई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जल्द कराने का निर्णय लिया गया है। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाने और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर मंथन किया गया। अवध-कानपुर की 134 सीटों पर पैनी नजर 2024 के आम चुनाव में बीजेपी को अवध क्षेत्र (82 विधानसभा सीटें) और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र (52 विधानसभा सीटें) में भारी नुकसान झेलना पड़ा था। यही वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व ने इन दोनों क्षेत्रों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। बीएल संतोष और विनोद तावड़े शनिवार को दो दिन के दौरे पर कानपुर जाएंगे। कानपुर क्षेत्र के सभी विधायक, सांसद, सांसद प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय कमान का लगातार यूपी में डेरा बीजेपी का केंद्रीय संगठन पिछले कुछ महीनों से यूपी की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर सीधी नजर बनाए हुए है- ———— ये भी पढ़ें- आलोक कुमार हो सकते हैं UP के अगले मुख्य सचिव:वीना कुमारी का नाम भी रेस में, एसपी गोयल के सेवा विस्तार पर सस्पेंस 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी को नया मुख्य सचिव मिल सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव शशि प्रकाश (एसपी) गोयल 31 जनवरी, 2027 को रिटायर हो रहे हैं। नए मुख्य सचिव की दौड़ में औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार का नाम सबसे आगे है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट..