गाजियाबाद में 15वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने जान दी:लिखा- पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल सकती, मम्मी-पापा… I Love You

गाजियाबाद में मंगलवार शाम दसवीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा के पास से एक सुसाइड भी मिला। जिसमें लिखा है- मैं पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल सकती। पढ़ाई के दबाव की वजह से सुसाइड कर रही हूं। किसी को दोष नहीं देती। इसकी जिम्मेदार खुद को मानती हूं। मम्मी-पापा… I Love You. घटना विजयनगर थाना के गौर सिद्धार्थम सोसाइटी की है। छात्रा के गिरने की आवाज सुनते ही गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर विजयनगर पुलिस भी पहुंची। इस दौरान छात्रा के परिवार वहां वीडियो बनाने वालों पर गुस्सा गए। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा का सिर फटा, शरीर खून से सना गौर सिद्धार्थम निवासी शनाया बिष्ट (16) इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार शाम करीब 6.45 बजे छात्रा फ्लैट की 15वीं मंजिल से कूद गई। छात्रा का सिर फट गया। चेहरा और शरीर खून से सना था। सोसाइटी में रहने वाले एक युवक ने बताया कि अचानक आवाज सुनकर हम मौके पर दौड़े। गार्ड भी आए। इसके बाद परिजन पहुंचे। तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। पुलिस को मिला दो पेज का सुसाइड नोट पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला। छात्रा ने पढ़ाई के दबाव से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट और हैंडराइटिंग की जांच कर रही है। ACP कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे डायल-112 के जरिए विजयनगर पुलिस को गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में छात्रा के गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मम्मी-पापा अपना, दादी और बहन रिद्धि का ध्यान रखना आप सब लोग जो भी मेरी चिंता कर रहे हैं, अब न करें। अपनी जिंदगी खुशी-खुशी जियो। मैं किसी को दोष नहीं देती। जितने भी मेरे दोस्त हैं, कृपया मेरी वजह से आप लोग अपनी जिंदगी खराब मत करो।
मम्मी-पापा आप दोनों की एक और बेटी है रिद्धि, कृपया मेरी वजह से उसका भविष्य खराब मत करना। मम्मी-पापा अपना, दादी का और रिद्धि का ध्यान रखना। मौसी-मौसा जी, मामा-मामी, चाचा-चाची और नानी आप सब भी खुश रहो। रिद्धि और मिष्ठी सॉरी यार, तुम लोग भी मेरे बारे में ज्यादा मत सोचो। सफल बनो। परिवार वाले वीडियो बना रहे लोगों पर गुस्साए छात्रा की मौत के बाद परिजन भी मौके पर आए। यहां परिजनों ने सोसाइटी के लोगों पर वीडियो बनाने का विरोध किया। परिजनों ने कहा कि आप बेटी की वीडियो बना रहे हैं। पुलिस छात्रा के परिजनों से जानकारी कर रही है कि आखिर किन परिस्थतियों में उसने सुसाइड किया है। सोसाइटी के लोगों से भी पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। ——————– ये खबर भी पढ़िए- यूपी में पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले: सलवार पहने पति पेड़ से लटका था; 1km दूर नदी में मिली पत्नी, पैर बंधे थे यूपी के बिजनौर में पति-पत्नी के शव जंगल में मिले। पति का शव पेड़ से लटका था। शरीर पर सिर्फ पत्नी की सलवार थी। अंगूठा फंदे में फंसा था। पत्नी का शव गंगा किनारे झाड़ियों में पड़ा था। लाश अर्धनग्न थी। शरीर का आधा हिस्सा पानी में था। दोनों पैर दुपट्टे से बंधे थे। पढ़ें पूरी खबर…